अयोध्या, 03 नवंबर। अयोध्या में दीपोत्सव की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। अयोध्या दीपोत्सव की भव्यता और आकर्षण को पहली बार हुए एरियल ड्रोन शो से कई गुना बढ़ गया। इस बार दीपोत्सव का सबसे खास आकर्षण होगा 500 ड्रोन के माध्यम से लेजर शो में दिखाई गई रामायण कथा। गौरतलब है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रेरणा और केंद्रीय नागरिक उड़्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के प्रयासों से देश में ड्रोन क्रांति का सूत्रपात हो रहा है।
उत्तरप्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यकाल में लगातार पांचवें साल होने जा रहे दीपोत्सव के लिए इस बार प्रशासन ने विशिष्ट तैयारियां की हैं। इस बार नौ लाख दीप जलेंगे जो एक विश्व-रिकार्ड है। इसके साथ ही साकेत कॉलेज से 13 झांकियां निकाली गईं जो रामकथा पार्क तक पहुंची। रामकथा पार्क पर राम सिया का अवतरण पुष्पक विमान से हुआ।
सीएम योगी ने राम की पौड़ी पर की सरयू आरती
दीपोत्सव कार्यक्रम के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दोपहर में अयोध्या पहुंचे और राम की पौड़ी पर सरयू आरती में भाग लिया। शाम छह बजे साढ़े सात लाख दीयों की प्रज्जवलन किया जाएगा। इस बार अयोध्या के 32 घाट भी दीपक की रोशनी में प्रकाशित होंगे इस आयोजन को गिनीज बुक ऑफ द वर्ल्ड रिकार्ड में भी शामिल किया जाएगा।
Ira Singh Khabar Khabaron Ki,20 Sep'24 Indian benchmark indices soared to new record highs for…
तेल अवीव। पेजर ब्लास्ट के एक दिन बाद ही बुधवार को वॉकी-टॉकी फट गए। इस…
रियाद। सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस और पीएम मोहम्मद बिन सलमान अल ने कहा कि…
वॉशिंगटन। भारतीय नागरिक अब उत्तरी बॉर्डर का रुख कर रहे हैं, जहां वे अमेरिका में…
लुसाका। पिछले कुछ समय से अफ्रीका के अनेक देश सूखा और अकाल की स्थिति से…
-रेड्डी की पार्टी ने आरोपों को किया खारिज, बयान को बताया दुर्भावनापूर्ण हैदराबाद। आंध्र प्रदेश…