राजनीति

असम-मध्यप्रदेश में भाजपा, हिमाचल-राजस्थान में कांग्रेस का परचम, पश्चिम बंगाल में तृणमूल का क्लीन-स्वीप, तेलंगाना में भाजपा को सफलता

नई दिल्ली, 02 नवंबर। देश के 14 राज्यों में 3 लोकसभा और 29 विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव के लिए मतगणना जारी है। अब तक के ताजा रुझान में मध्यप्रदेश, असम और तेलंगाना में भाजपा आगे चल रही है। वहीं, हिमाचल और राजस्थान में कांग्रेस आगे है। हिमाचल में तीनों और राजस्थान की दो में से एक विधानसभा सीट पर कांग्रेस ने जीत दर्ज की है। मध्यप्रदेश में भाजपा जश्न मनाने में भी जुट गई है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने फुलझड़ी जलाकर पार्टी की जीत का जश्न मनाया।

आंध्रप्रदेश के बड़वेल सीट पर वाईएसआर कांग्रेस को मिली जीत

आंध्र प्रदेश के बडवेल में, सत्तारूढ़ वाईएसआर कांग्रेस पार्टी ने आराम से सीट निकल ली। वाईएसआरसीपी उम्मीदवार डॉ.डी सुधा को कुल मतों से 77 प्रतिशत से भी अधिक 1,12,211 वोट मिले, जबकि भाजपा के पी.सुरेश को 21,678 वोट मिले और कांग्रेस को 700 से कम वोट मिले।

असम में भारतीय जनता पार्टी का एकाधिकार

असम की थौरा, भबनीपुर, मरियानी सीटों पर भाजपा ने जीत हासिल की है, जबकि सहयोगी यूपीपीएल ने गोसाईगांव में जीत का दावा किया है। थौरा सीट से कांग्रेस से सुशांत बोरगोहेन ने 54,956 वोट हासिल किए हैं। उन्होंने अखिल गोगोई के रायजोर दल से अपने निकटतम उम्मीदवार धैज्य कोंवर को 30,506 मतों से हराया। यूपीपीएल के जिरोन बसुमतारी ने गोसाईगांव सीट (बोडो प्रादेशिक क्षेत्र) में कांग्रेस के जोवेल टुडू पर 28,252 मतों के अंतर से जीत दर्ज की। भाजपा और उसके सहयोगी दल ने पांचवीं सीट तामूलपुर पर भी अपनी बढ़त बरकरार रखी है।

कर्नाटक में भाजपा को कांग्रेस से मिली कड़ी टक्कर

यहां भाजपा को झटका लगा है, कांग्रेस ने मुख्यमंत्री के गृह जिले में विधानसभा की सीट भाजपा से छीन ली है। सिंदगी सीट से भाजपा के भूषणुर रमेश बलप्पा ने कांग्रेस के अशोक मलप्पा मनागुली को 31,185 मतों के अंतर से हराया है। कर्नाटक के मुख्य चुनाव कार्यालय के अनुसार भुसानू रमेश को 93,380 वोट मिले और अशोक मनागुली को 62,292 वोट मिले। कांग्रेस उम्मीदवार श्रीनिवास माने ने हनागल निर्वाचन क्षेत्र में भाजपा के शिवराज सज्जनर को 7,426 मतों के अंतर से हराया है। श्रीनिवास माने को 87,300 वोट और शिवराज सज्जनर को 79,874 वोट मिले।

राजस्थान की दोनों विधानसभा कांग्रेस की झोली में

राजस्थान में दोनों विधानसभा सीटों पर कांग्रेस ने भारी मतों से विजय प्राप्त की है। भाजपा एक सीट पर तीसरे और दूसरी पर चौथे नंबर पर रही है।

हिमाचल में भी लहराया कांग्रेस का परचम

हिमाचल प्रदेश में एक लोकसभा और तीन विधानसभा सीटों पर उप चुनाव हुआ, सभी पर कांग्रेस ने विजय प्राप्त की है। विधानसभा की एक सीट पर तो भाजपा  की जमानत ज़ब्त हो गई है।

पश्चिम बंगाल में तृणमूल को फिर मिली संपूर्ण विजय

कूचबिहार की दिनहाटा विधानसभा सीट पर टीएमसी ने जीत हासिल कर ली है। यह सीट पहले भाजपा के पास थी, टीएमसी के उदयन गुहा को 1,14,086 वोट मिले, जबकि निकटतम प्रतिद्वंद्वी बीजेपी के पलाश राणा को महज 20,254 वोट मिले। टीएमसी ने खरदा विधान सभा सीट को भी 93,832 मतों के प्रभावशाली अंतर से जीत लिया। इसी तरह, टीएमसी उम्मीदवार सुब्रत मंडल ने गोसाबा विधानसभा उपचुनाव में 1,43,051 मतों के बड़े अंतर से जीत हासिल की है। बाकी सभी विधान सभा सीटों पर टीएमसी को निर्णायक बढ़त मिल चुकी है।

हरियाणा की एक मात्र सीट हुई इनेलो की

हरियाणा के एलेनाबाद उपचुनाव में इनेलो के अभय चौटाला ने 6,500 से अधिक मतों के अंतर से जीत हासिल कर ली है।

तेलंगाना में भाजपा को सफलता

तेलंगाना की हुजूराबाद सीट पर भाजपा के उम्मीदवार एटाला राजेंदर ने टीआरएस के गेलू श्रीनिवास यादव से अपनी बढ़त 5,631 मतों तक बढ़ा दी है। अब तक बीजेपी को 44,647 वोट मिले हैं, जबकि टीआरएस को 39,016 वोट मिले हैं। यहां इसे निर्णायक बढ़त माना जा रहा है।

बिहार में जदयू-राजद दोनों को 1-1 जीत

 विहार में राजद और जदयू दोनों एक-एक सीट पर बढ़त बनाए हुए हैं। कुशेश्वर में जदयू उम्मीदवार अमर हजारी 14 राउंड की मतगणना के बाद राजद उम्मीदवार गणेश भारती के खिलाफ 7,000 से अधिक मतों से आगे चल रहे हैं। तारापुर में, राजद उम्मीदवार अरुण कुमार साह आठ दौर की गिनती के बाद जदयू के राजीव कुमार सिंह के खिलाफ 4,000 से अधिक मतों से आगे चल रहे हैं।

कौन आगे कौन पीछे

लोकसभा सीट

राज्य          सीट       आगे       पीछे       जीत

मध्यप्रदेश       खंडवा      भाजपा      कांग्रेस    भाजपा (ज्ञानेश्वर पाटिल)

हिमाचल प्रदेश    मंडी  कांग्रेस     भाजपा     कांग्रेस (प्रतिभा सिंह)

दादरा व नगर हवेली दादरा व नगर हवेली शिवसेना   भाजपा  शिवसेना

मध्यप्रदेश की विधानसभा सीट

सीट            आगे       पीछे       जीत

पृथ्वीपुर         भाजपा     कांग्रेस          भाजपा 

रैगांव           कांग्रेस          भाजपा     कांग्रेस

जोबट           भाजपा     कांग्रेस          भाजपा (सुलोचना रावत)

बिहार की विधानसभा सीट

सीट       आगे       पीछे       जीत

कुशेश्वर    जेडीयू      राजद      जेडीयू (अमन भूषण हजारी)

तारापुर    जेडीयू      राजद      —                   

हिमाचल की विधानसभा सीट

सीट            आगे            पीछे       जीत

जुब्बल-कोटखाई   कांग्रेस               निर्दलीय   कांग्रेस (रोहित ठाकुर)

फतेहपुर         कांग्रेस               भाजपा     कांग्रेस (भवानी सिंह पठानिया)

अर्की           कांग्रेस               भाजपा     कांग्रेस (संजय अवस्थी)

बंगाल विधानसभा सीट

सीट            आगे            पीछे            जीत

दिनहाटा         टीएमसी         भाजपा          टीएमसी

शांतिपुर         टीएमसी         भाजपा          टीएमसी

गोसाबा         टीएमसी         भाजपा          टीएमसी

खरदा           टीएमसी         भाजपा          टीएमसी

असम की विधानसभा सीट

सीट            आगे                 पीछे            जीत

गोसाईंगांव       यूनाइटेड पीपुल्स पार्टी   कांग्रेस               –

भवानीपुर        भाजपा               कांग्रेस               भाजपा

तामुलपुर        यूनाइटेड पीपुल्स पार्टी   निर्दलीय        –

मरियानी        भाजपा          कांग्रेस          भाजपा

थोवरा           भाजपा          निर्दलीय   भाजपा 

राजस्थान की विधानसभा सीट

सीट            आगे            पीछे            जीत

धरियावाड़  कांग्रेस                   भाजपा          कांग्रेस (नागराज मीणा)

वल्लभनगर कांग्रेस                   आरएलपी        –

आंध्रप्रदेश उपचुनाव

सीट       आगे       पीछे       जीत

बदवेल      वाईएसआरसीपी  भाजपा      वाईएसआरसीपी

हरियाणा की विधानसभा सीट

सीट       आगे       पीछे       जीत

ऐलनाबाद   इनेलो भाजपा          नेलो

महाराष्ट्र की विधानसभा सीट

सीट            आगे            पीछे       जीत

देगलूर               कांग्रेस               भाजपा     –

तेलंगाना की विधानसभा सीट

सीट            आगे       पीछे                      जीत

हुजूराबाद        भाजपा     तेलंगाना राष्ट्र समिति       –                                   

कर्नाटक की विधानसभा सीट

सीट                आगे            पीछे            जीत

हंगल               कांग्रेस               भाजपा          कांग्रेस

सिंडगी                  भाजपा          कांग्रेस               भाजपा

मेघालय की विधानसभा सीट

सीट      आगे                पीछे      जीते

मॉरिंगकेंग  एनपीपी              कांग्रेस          एनपीपी

मॉफलांग   यूनाइटेड डेमोक्रेटिक पार्टी कांग्रेस          यूडीपी

राजबाला   एनपीपी              कांग्रेस          एनपीपी

मिजोरम की विधानसभा सीट

सीट            आगे       पीछे                      जीते

तुइरियल        एमएनएफ  जोरम पीपुल्स मूवमेंट पार्टी   एमएनएफ

gudakesh.tomar@gmail.com

Recent Posts

Manufacturing Output Growth Slips to 3-Month Low on Weak Demand, India-Pakistan Conflict

Ira Singh Khabar Khabaron Ki,05 June’25 India’s manufacturing sector lost some momentum in May, with…

2 days ago

GST Collections Rise 16.4% to Over Rs2.01 Lakh Crore in May, Imports Drive Growth Surge

Ira Singh Khabar Khabaron ki,02 June’25 India’s Goods and Services Tax (GST) collections continued their…

5 days ago

India’s FY25 Fiscal Deficit Stays Within Target at 4.8% of GDP

Ira Singh Khabar Khabaron Ki,01 June’25 The central government managed to meet its fiscal deficit…

6 days ago

India’s GDP Grows 7.4% in March Quarter, FY25 Growth Slows to 6.5

Ira Singh Khabar Khabaron Ki,31 May'25 India’s economy expanded by 7.4% in the March quarter…

1 week ago

Narayana Murthy Funds IIM Ahmedabad’s First Inflation-Proof MBA Scholarship: Here’s How It Works

Ira Singh Khabar Khabaron Ki,31 May’25 Infosys founder NR Narayana Murthy has launched a pioneering,…

1 week ago

India’s Economy More Than Half the Size of US in PPP Terms, Says NITI Aayog VC Suman Bery

Ira Singh Khabar Khabaron Ki,30 May’25 India’s economy has reached a significant milestone, with its…

1 week ago