क्राइम

अब ग्वालियर-चंबल में महिलाएं कर रहीं नशे का व्यापार, 5 लाख की स्मैक के साथ 1 गिरफ्तार, उत्तरप्रदेश-दिल्ली से मंगवा रहीं खेप

ग्वालियर, 23 अक्टूबर। शहर में नशे का कारोबार दिनों दिन बढ़ता जा रहा है। अब तो इस कारोबार में महिलाएं भी बढ़ चढ़कर हिस्सा ले रही हैं। शहर की क्राइम ब्रांच पुलिस ने जनकगंज थाना क्षेत्र के निंबाजी की खोह निवासी महिला को गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से पांच लाख रुपए की स्मैक बरामद की गई है।

क्राइम ब्रांच ने ग्राहक बनकर गुड्डी बाई नामक महिला से संपर्क किया तो वह स्मैक का कंसाइनमेंट देने के लिए तैयार हो गई। क्राइम ब्रांच की टीम ने इसे पकड़ने के लिए जाल बिछाया और 50 ग्राम स्मैक के साथ गुड्डी बाई यादव को गिरफ्तार कर लिया। उसके खिलाफ NDPS अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई।  

ज्ञातव्य है कि जनवरी-2021 से अब तक ग्वालियर पुलिस शहर के पैडलर्स से अब तक करीब 7.5 करोड़ रुपए की स्मैक बरामद कर चुकी है, और करीब 150 आरोपी गिरफ्तार किए जा चुके हैं। इसके बाद भी नशे का व्यापार निर्बाध संचालित हो रहा है। ज्ञातव्य है कि शहर में सीमावर्ती उत्तरप्रदेश और दिल्ली से स्मैक की तस्करी की जा रही है। उत्रप्रदेश की सीमा से सटे भिंड और दिल्ली-आगरा के सीधे मार्ग पर बसे मुरैना से शहर में मादक-द्रव्यों की खेप लाकर युवा पीढ़ी को आपूर्ति की जा रही।  

gudakesh.tomar@gmail.com

Recent Posts

बाजार से गायब हो रहे 10, 20 और 50 के नोट , कांग्रेस के नेता ने वित्त मंत्री को चिट्ठी लिखी लिखकर जताई चिंता…

दिल्ली : देश में डिजिटल ट्रांजैक्शंस तेजी से बढ़ रहा है और लोगों में कैश…

15 hours ago

PM मोदी की यात्रा के दौरान अमेरिका ने भारत को सौंपे 297 एंटिक्स, मोदी काल में विकास भी, विरासत भी

दिल्ली : पीएम मोदी भारत की संस्कृति और विरासत को संजोने के लिए हर तरह…

15 hours ago

तीन सहपाठियों के हाथ में देश की सुरक्षा के लिए थल, वायु और नौसेना की कमान होगी

तीसरी कक्षा में साथ पड़ने के बाद अब एक बार फिर बना मिलने का अनोखा…

15 hours ago

श्रीलंका के नये राष्ट्रपति बन रहे मार्क्सवादी नेता अनुरा कुमारा दिसानायके क्या भारत से मिलाएंगे हाथ

कोलंबो। श्रीलंका के राष्ट्रपति चुनाव में मार्क्सवादी नेता अनुरा कुमारा दिसानायके ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी…

15 hours ago

मालदीव अब नहीं करेगा भारत के साथ हुए समझौते की जांच

माले । मालदीव की सरकार अब भारत के साथ हुए समझौतों की जांच नहीं कराएगी।…

15 hours ago

AI को लेकर फोकस कर रहे पीएम मोदी…..जानकर अच्छा लगा : सुंदर पिचाई

न्यूयॉर्क । अल्फाबेट और गूगल के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) सुंदर पिचाई का कहना है…

15 hours ago