भोपाल, 19 अक्टूबर। मध्यप्रदेश की राजधानी के कोलार इलाके से 15 अक्टूबर से लापता 24 वर्षीय ब्यूटीशियन नैना उर्फ शिखा की उसके पति ने ही बेरहमी से हत्या कर दी थी। नैना की भाजपा नेता के साथ एक वर्ष पूर्व ही शादी हुई थी। नैना के पिता शारदा पासवान का आरोप है कि भाजपा नेता रजत कैथवास ने बेटी को प्रेमजाल में फंसा अश्लील वीडियो बना लिया था। इसी को वायरल करने की धमकी देकर उसने नैना को शादी के लिए विवश किया था। पिता ने आरोपी के विरुदध पुलिस को की शिकायत में बताया था कि वह 15 अक्टूबर को नैना को सलकनपुर मंदिर में दर्शन करने के बहाने भोपाल से लेकर गया था।
नैना के पिता का आरोप है कि शादी के बाद करीब एक माह बाद पति ने नैना को यह कहकर घर से निकाल दिया था कि उसके माता-पिता शादी से खुश नहीं हैं। बेटी ने जब इसका विरोध किया तो आरोपी ने और उसके परिजन ने नैना के साथ मारपीट की थी। आखिरकार बेटी मायके आकर रहने लगी थी। उसने पति के विरुद्ध भरण-पोषण का मामला भी दर्ज कराया था। इसके साथ ही पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी।
दुर्गा उत्सव की झांकी देखने निकली पति मिला तो सलकनपुर मंदिर ले गया
ब्यूटीशियन नैना ने सालभर पहले नारियलखेड़ा निशातपुरा निवासी खुद को भाजपा पदाधिकारी बताने वाले रजत कैथवास से प्रेम विवाह किया था। एक महीने ससुराल में रहने के बाद पति ने उसे मारपीट कर भगा दिया था। वह मायके में अपने माता-पिता के साथ रह रही थी। 15 अक्बूटर की शाम वह अपनी मां माया से दुर्गा उत्सव की झांकी देखने की बात कहकर घर से निकली थी। वापस नहीं आने पर 16 अक्टूबर को परिजनों ने कोलार थाने में परिजनों ने कोलार थाना भोपाल में उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई थी। नैना के पिता शारदा पासवान का आरोप है कि रजत उसके विरुद्ध चल रहे भरण-पोषण और घरेलू हिंसा के मामले वापस लेने के लिए बेटी पर दबाव बना रहा था, उसने हत्या की धमकी भी दी थी। रजत कैथवास की फेसबुक वाल पर भी उसने खुद को भाजयुमो के शाहजहांनाबाद मंडल का उपाध्यक्ष घोषित किया है।
पुलिस अन्वेषण में सामने आया है कि रजत ने प्रेमजाल में फंसा कर नैना पर दबाव बनाते हुए शादी की थी। नैना की दादी का घर नारियलखेड़ा निशातपुरा में रजत के मकान के पास ही है। नैना भी दादी के घर पर रहती थी। इसी दौरान रजत ने उसे अपने प्रेम जाल में फंसा लिया। जल्द ही उसे पत्नी के चरित्र पर संदेह भी होने लगा था। आखिरकार उसने नैना को मारपीट कर घर से निकाल दिया थ। नैना ने उसके विरुद्ध पुलिस में शिकायत दर्ज कराने के साथ ही भरण-पोषण का मामला भी दायर किया था। रजत अदालत में चल रहे मामले से परेशान हो गया था। वह भरण-पोषण नहीं देना चाहता था, इसीलिए उसने नैना की हत्या की साजिश रची थी। उसने पहले नैना को साजिश के तहत पहले दुर्गा महोत्सव में बुलवाया। वहां से वह बहला-फुसला कर नैना को सलकनपुर मंदिर ले जाने के बहाने सीहोर जिले के बुदनी ले गया। बुधनी के जंगल में नैना की हत्या कर वह भोपाल वापस आ गया था। पुलिस आरोपी रजत के माता-पिता से भी पूछताछ कर रही है।
पिता का आरोप–रजत के माता-पिता भी करते थे नैना को प्रताड़ित
रजत के पिता रविशंकर कैथवास मध्यप्रदेश सरकार के स्टेट गैरेज में नौकरी करते हैं, जबकि मां रेखा गृहणी है। नैना के पिता शारदा पासवान का दावा है कि बेटी को रजत के अलावा उसके माता-पिता भी प्रताड़ित करते थे। शादी के बाद रजत के माता-पिता बहू को घर में रखने तैयार नहीं थे। रजत ने माता-पिता के उकसाने पर ही नैना के साथ मारपीट कर घर से निकाल दिया था।
नैना 15 अक्टूबर से थी लापता, 16 अक्टूबर को मिला था शव
कोलार रोड भोपाल निवासी नैना उर्फ शिखा (24) पासवान पुत्री शारदा पासवान ब्यूटीशियन थी। उसने सालभर पहले नारियलखेड़ा निशातपुरा निवासी खुद को भाजपा पदाधिकारी बताने वाले रजत कैतवास से प्रेम विवाह किया था। एक महीने ससुराल में रहने के बाद उसे मारपीट कर पति ने ससुराल से निकाल दिया था। तब से वह वह मायके में रह रही थी। वह 15 अक्बूटर की शाम मां को दुर्गा उत्सव की झांकी देखने की जानकारी देकर घर से निकली थी। वापस नहीं आने पर 16 अक्टूबर को परिजनों ने कोलार थाने में परिजनों ने कोलार थाना भोपाल में उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई थी। इसी बीच सीहोर पुलिस ने राष्ट्रीय राजमार्ग-69 पर मिडघाट सेक्शन के पास मिली अज्ञात युवती का शव बरामद किया था। उसकी पहचान पुलिस ने नैना के रूप में की थी। इसके बाद पूरे मामले का खुलासा हुआ।
Ira Singh Khabar Khabaron Ki,05 June’25 India’s manufacturing sector lost some momentum in May, with…
Ira Singh Khabar Khabaron ki,02 June’25 India’s Goods and Services Tax (GST) collections continued their…
Ira Singh Khabar Khabaron Ki,01 June’25 The central government managed to meet its fiscal deficit…
Ira Singh Khabar Khabaron Ki,31 May'25 India’s economy expanded by 7.4% in the March quarter…
Ira Singh Khabar Khabaron Ki,31 May’25 Infosys founder NR Narayana Murthy has launched a pioneering,…
Ira Singh Khabar Khabaron Ki,30 May’25 India’s economy has reached a significant milestone, with its…