सागर, 16 अक्टूबर। मध्यप्रदेश में सागर के खुरई शहर पुलिस थाने के खजरा हरचंद गांव में ही पति को छोड़ देवर के साथ लिव-इन रिलेशन में रह रही भीभा की पार्टनर देवर ने हत्या कर दी। उसे भाभी के हमेशा सोशल-मीडिया पर अनजान लोगों के साथ चैट पर लगे रहने से चिढ़ हो गई थी। गुरुवार-शुक्रवार की मध्य रात्रि दोनों में इस बात पर विवाद हुआ तो पार्टनर देवर ने गला दबा कर मार डाला। पुलिस ने आरोपी देवर को गिरफ्तार कर लिया है। लिव-इन पार्टनर देवर को रास नहीं आया भाभी का सोशल-मीडिया पर अनजन लोगों से चैट का जुनून….
खुरई थाना प्रभारी अनूप सिंह ठाकुर ने बताया खुरई शहरी थाना क्षेत्र के ग्राम खजरा हरचंद निवासी मनोज भार्गव करीब 15 दिन से भाभी प्रियंका उर्फ सपना के साथ लिव-इन रिलेशन में रह रहा था। गुरुवार-शुक्रवार की मध्य रात्रि प्रियंका मोबाइल पर हमेशा की तरह सोशल-मीडिया पर अनजान लोगों के साथ चैट कर रही थी। मनोज ने उससे कहा कि वह दिन-रात अलग-अलग लोगों से यूट्यूब और वाट्सएप पर ऑनलाइन वीडियो कॉलिंग व चैटिंग क्यों करती रहती है। मनोज ने इस पर आपत्ति जताई तो दोनों में विवाद होने लगा। मनोज के मुताबिक वह प्रियंका को कई बार समझाया था, लेकिन वह मान नहीं रही थी। विवाद के बाद भी नहीं मानी तो हल्की मारपीट भी हुई। आवेश में मनोज ने प्रियंका का गला दबा दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। प्रियंका को मृत देख मनोज मौके से फ़रार हो गया।
शादी के 10 दिन बाद चली गई थी मायके, फिर देवर के साथ लौटी
मृतका के पति और आरोपी मनोज के बड़े भाई रामबिहारी भार्गव ने बताया कि शादी हो नहीं पा रही थी। रिश्तेदारों ने ओडिसा में संबलपुर के झारझोकड़ा गांव की प्रियंका से बीती चार जुलाई को मंदिर में प्रियंका के साथ शादी करा दी। शादी के बाद से ही प्रियंका घर से अलग रहने और दूसरे पारिवारिक कारणों को लेकर अक्सर झगड़ने लगी। शादी के 10 दिन बाद ही प्रियंका मायके चली गई। लौटने के तय दिन तक वह नहीं लौटी तो पता चला कि वह सागर के कुड़ारी आश्रम में है। प्रियंका की मां उसे वहां से लेकर रायपुर आगई। रमाबिहारी का भाई भी रायपुर में ही रह कर काम करता था। प्रियंका की मुलाकात यहां देवर मनोज से हुई, वह दोनों शादी के बाद से ही पोन पर संपर्क में थे। दोनों ने परिजन को साथ रहने की इच्छा जताई। मनोज करबी 15 दिन पहले उसे लेकर अपने पैतृक गांव आ गया। दोनों परिवारों की सहमति से देवर-भाभी लिव-इन रिलेशन में रहने लगे। तय हुआ कि दोनों की अदालत में शादी करा दी जाएगी। लिव-इन रिलेशन शादी में बदलपाता इससे पहले ही यह वारदात घट गई। प्रियंका के सोशल मीडिया को लेकर ज़ुनून उसकी हत्या का कारण बन गया। विगत शुक्रवार सुबह प्रियंका का शव घर में बिस्तर पर पड़ा मिला था। शव के सिर, गले और पेट पर चोटों के निशान मिले थे।
Ira Singh Khabar Khabaron Ki,05 June’25 India’s manufacturing sector lost some momentum in May, with…
Ira Singh Khabar Khabaron ki,02 June’25 India’s Goods and Services Tax (GST) collections continued their…
Ira Singh Khabar Khabaron Ki,01 June’25 The central government managed to meet its fiscal deficit…
Ira Singh Khabar Khabaron Ki,31 May'25 India’s economy expanded by 7.4% in the March quarter…
Ira Singh Khabar Khabaron Ki,31 May’25 Infosys founder NR Narayana Murthy has launched a pioneering,…
Ira Singh Khabar Khabaron Ki,30 May’25 India’s economy has reached a significant milestone, with its…