Categories: क्राइम

नाबालिग को अगवा कर दुष्कर्म करने वाला 7 साल बाद आया राखी बंधवाने, मिली पुलिस की हथकड़ी

ग्वालियर, 23 अगस्त। नाबालिग 9वीं की विद्यार्थी को अगवा कर 47 दिन तक बंधक बनाकर दुष्कर्म करने वाला सात साल बाद पुलिस के चंगुल में फंस गया। आरोपी की मदद करने वाले भाई-भाभी और बहन भी फरार थे। पुलिस शहर में रह रही एक बहन के घर की गुप्त निगरानी लगातार कर रही थी। यह बहन भी लगातार हर दो महीने में घर बदल रही थी, लेकिन पुलिस ने हर ठिकाने पर नज़र बनाए रखी। रक्षाबंधन पर आरोपी बहन के घर पहुंचा तो पुलिस की गिरफ्त में आ गया। आरोपी के साथ उसकी मददगार भाभी भी पकड़ी गई है। पुलिस पूछताछ के बाद आरोपी को कोर्ट में पेश करेगी। अभी आरोपी के मददगार बड़ा भाई और बहन फ़रार हैं। किशोरी का अपहरण कर ले गया नागपुर, भाई के घर भाभी की मदद से 47 दिन तक किया दुष्कर्म….

ग्वालियर में हजीरा के गदाईपुरा से 14 वर्षीय 9वीं की विद्यार्थी का 18 दिसंबर 2014 को पड़ौसी युवक कल्लू सोनी ने अपहरण कर लिया था। बड़ी बहन मिथलेश ने इस वारदात में मदद की थी। कल्लू, कोशोरी को लेकर नागपुर में रह रहे अपने भाई श्याम सोनी और भाभी अनीता के पास पहुंच गया। यहां किशोरी को बंधक बनाकर 47 दिन तक दुष्कर्म किया। हजीरा पुलिस थाने की टीम पीड़िता को नागपुर से बरामद कर ग्वपालियर ले आई थी, लेकिन आरोपी कल्लू उर्फ करण सोनी पुलिस के हाथ नहीं लगा था। पुलिस आरोपी की मददगार बहन मिथलेश, भाभी अनीता को गिरफ्तार कर लाई थी। बाद में दोनों जमानत पर बाहर आई और जमानत के बावजूद फ़रार हो गईं।

पुलिस को थी पूरे परिवार की तलाश, छोटी बहन के घर की गुप्त निगरानी

पुलिस कल्लू की लगातार तलाश कर रही थी। पूरे परिवार की गिरफ्तारी के वारंट जारी हो चुके थे। आरोपी की गिरफ्तारी की जिम्मेदारी ASI शैलेन्द्र सिंह को दी गई थी। आरोपी की छोटी बहन इस मामले में आरोपी नहीं थी, और ग्वालियर में ही रह रही थी। पुलिस उस पर नजर रख रही थी। पुलिस को सूचना मिली थी कि रक्षाबंधन पर आरोपी इस बहन के घर आएगा। हर दो महीने में घर बदल रही बहने ने हाल ही में गोवर्धन कॉलोनी में किराए से मकान लिया था, लेकिन पुलिस को इस मकान की भी सूचना मिल गई थी।

राखी से पहले बंध गई हथकड़ी, बहन के आग्रह पर पुलिस ने बांधने दी राखी

रविवार को सूचना अनुसार ही सात साल से फ़रार दुष्कर्मी बहन के घर पहुंचा, उसके साथ में जमानत उल्लंघन कर फ़रार भाभी अनीता भी थी। पुलिस ने तत्काल घेराबंदी कर ली। पुलिस टीम घर के अंदर पहुंची तो बहन राखी बांधने की तैयारी कर रही थी। पुलिस ने आरोपी और उसकी भाभी को पकड़ लिया। हालांकि बहन के अनुरोध पर उसे राखी बांधने का अवसर दिया गया। उसने तिलक कर राखी बांधी, इसके बाद पुलिस दोनों को हवालात ले आई।

gudakesh.tomar@gmail.com

Recent Posts

Nifty Surpasses 25,750 as Bulls Dominate Dalal Street

Ira Singh Khabar Khabaron Ki,20 Sep'24 Indian benchmark indices soared to new record highs for…

12 hours ago

इजरायल ने बताया अब आगे कैसे लड़ा जाएगा युद्ध

तेल अवीव। पेजर ब्लास्ट के एक दिन बाद ही बुधवार को वॉकी-टॉकी फट गए। इस…

15 hours ago

जब तक फिलिस्तीनी राज्य नहीं बनेगा, इजरायल से कोई राजनयिक संबंध नहीं:प्रिंस

रियाद। सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस और पीएम मोहम्मद बिन सलमान अल ने कहा कि…

15 hours ago

अमेरिका जाने के लिए जान खतरे में डाल रहे भारतीय

वॉशिंगटन। भारतीय नागरिक अब उत्तरी बॉर्डर का रुख कर रहे हैं, जहां वे अमेरिका में…

15 hours ago

अफ्रीका में अकाल से हालात बिगड़े, नदी और तालाब सूखे, जमीन में पड़ गईं दरारें

लुसाका। पिछले कुछ समय से अफ्रीका के अनेक देश सूखा और अकाल की स्थिति से…

16 hours ago

तिरुपति मंदिर के लड्डुओं में जानवरों की चर्बी का हुआ इस्तेमाल: सीएम नायडू

-रेड्डी की पार्टी ने आरोपों को किया खारिज, बयान को बताया दुर्भावनापूर्ण हैदराबाद। आंध्र प्रदेश…

16 hours ago