दुल्हन तो पिया के मनभाई, लेकिन दुल्हन के मनभाई पिया की तिजोरी, ससुरालियों का विश्वास–पति का प्यार जीत साफ कर गई अलमारी

जोधपुर, 16 अगस्त। राजस्थान के जोधपुर में महाराष्ट्र से आई दुल्हन विवाह के आठ दिन बाद ससुराल की तिजोरी साफ कर भाग गई। बिचौलियों के माध्यम से हुए इस विवाह के लिए दूल्हे के परिजन को 2.10 लाख रुपए पहले ही देने पड़े थे। लुटे-पिटे जोधपुर के थबुकड़ा निवासी सराफा व्यापारी ने कथित तौर पर ठाणे (महाराष्ट्र) निवासी दुल्हन के विरुद्ध 15 अगस्त को मामला दर्ज कराया है। सूत्रों के अनुसार विवाह चार अगस्त को हुआ था। मंदिर में सात फेरे लेने के बाद कोर्ट में प्रमाण-पत्र बनाया था। अब दूल्हा अपनी नई नवेली दुल्हन को तलाश रहा है, जबकि दुल्हन घर की तिजोरी से गहने और नगदी गायब कर फ़रार हो चुकी है। विवाह के लिए लाखों दिए,फिर दुल्हन भी निकली लुटेरी….

राजस्थान के जोधपुर में बनाड़ थाना क्षेत्र के थबुकड़ा निवासी भोमाराम सोनी ने पुलिस में मामला दर्ज करवाया है कि चार अगस्त को महाराष्ट्र की ठाणे निवासी जिस रेणुका से विवाह किया था, वह 12 अगस्त को तिजोरी खाली कर गायब हो गई है। भोमाराम ने पुलिस को बताया कि विवाह के लिए उसके पिता ने  बिचौलियों को 2 लाख 10 हजार रुपए भी दिए थे। भोमाराम ने रेणुका को बहुत तलाशा, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला, उसका मोबाइल भी लगातार बंद आ रहा है। रेणुका के गायब होने के बाद घर की अलमारी से सोने चांदी के आभूषण  और 42 हजार की नकदी गायब थी।

बिचौलियों ने दिया था 2 लाख में महाराष्ट्र की लड़की से विवाह का लालच

सराफा व्यापारी भोमाराम का विवाह पाली के बावरला निवासी संत विक्रम दास के पास आना-जाना होता था। विवाह नहीं हो पाने से चिंतित भोमाराम को विक्रम ने महाराष्ट्र की लड़की से विवाह का आश्वासन दिया। पाली निवासी पदमा शर्मा, पप्पू सिंह व बिलाड़ा निवासी गुलजार व करन जैन ने इसके लिए 2 लाख 10 हजार रुपए मांगे। भोमाराम ने परिजन से परामर्श कर बिचौलियों को रकम दे दी। इसके बाद बिचौलियों ने जोधपुर के गणेश मंदिर में रेणुका नाम की महिला से भोमाराम का विवाह करा दिया। रेणुका 12 अगस्त को बिचौलियों की सहायता से तोजोरी साफ कर भाग गई। पुलिस भगोड़ी दुल्हन रेणुका की तलाश कर रही है।

भोमाराम का दिल जीता और परिजन का भरोसा, मौका पाते ही तिजोरी साफ

भोमाराम जब नई नवेली दुल्हन रेणुका को घर लेकर आया तो परिवार में प्रसन्नता से भर गया। बिचौलियों ने भोमाराम का भरोसा बनाए रखने के लिए न्यायालय में विवाह का द्विपक्षीय स्वीकृति-पत्र भी बनवा दिया था। भोमाराम नई नवेली दुल्हन रेणुका को लेकर घर आ गया। रेणुका भी परिवार में इतना घुल-मिल गई थी कि कोई भी उसके वास्तविक मंतव्य को जान नहीं सका। रेणुका जब पूरी तरह आश्वस्दत हो गई कि अब भोमाराम और उसके परिजन उस पर पूरी विश्वास करने लगे हैं। उसने बिचौलियों के साथ मिलकर योजना बनाई और तिजोरी साफ कर फ़रार हो गई।  

gudakesh.tomar@gmail.com

Recent Posts

इजरायल ने बताया अब आगे कैसे लड़ा जाएगा युद्ध

तेल अवीव। पेजर ब्लास्ट के एक दिन बाद ही बुधवार को वॉकी-टॉकी फट गए। इस…

2 hours ago

जब तक फिलिस्तीनी राज्य नहीं बनेगा, इजरायल से कोई राजनयिक संबंध नहीं:प्रिंस

रियाद। सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस और पीएम मोहम्मद बिन सलमान अल ने कहा कि…

2 hours ago

अमेरिका जाने के लिए जान खतरे में डाल रहे भारतीय

वॉशिंगटन। भारतीय नागरिक अब उत्तरी बॉर्डर का रुख कर रहे हैं, जहां वे अमेरिका में…

2 hours ago

अफ्रीका में अकाल से हालात बिगड़े, नदी और तालाब सूखे, जमीन में पड़ गईं दरारें

लुसाका। पिछले कुछ समय से अफ्रीका के अनेक देश सूखा और अकाल की स्थिति से…

2 hours ago

तिरुपति मंदिर के लड्डुओं में जानवरों की चर्बी का हुआ इस्तेमाल: सीएम नायडू

-रेड्डी की पार्टी ने आरोपों को किया खारिज, बयान को बताया दुर्भावनापूर्ण हैदराबाद। आंध्र प्रदेश…

2 hours ago

मालगाड़ी पटरी से उतरी तो तहस-नहस हो गया रेलवे ट्रेक, 42 ट्रेनों के बदलना पड़े रास्ते

आगरा। आगरा-दिल्ली रेलमार्ग से गुजरने वाली 42 ट्रेनों का रास्ता बदला गया है। वजह ये…

2 hours ago