Categories: ख़बरे

BJP के राष्ट्रीय सचिव अरविंद मेनन बनेंगे दूल्हा, RSS के संगठन पदाधिकारियों के विवाह का सिलसिला जारी, इनसे पूर्व प्रदेशाध्यक्ष विष्णुदत्त रचा चुके हैं विवाह

भोपाल, 14 अगस्त। भरतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय सचिव अरविंद मेनन शीघ्र ही संगठन के बंधन के साथ ही विवाह के बंधन में भी बंधने जा रहे हैं। मेनन ने शुक्रवार को केरल में परिजन और रिश्तेदारों की उपस्थिति में सगाई कर ली है। अरविंद का विवाह 20 अगस्त को होगा। ज्ञातव्य है कि RSS के संस्कारागण में रह कर राजनीति की दीक्षा लेने वाले अरविंद मेनन ने 15 साल मध्यप्रदेश में संगठन का काम किया है। मेनन वर्तमान में पश्चिम बंगाल के प्रभारी हैं औऱ BJP में राष्टीय सचिव हैं। ज्ञातव्य हो कि अरविंद मेनन मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और कद्दावर  केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर के करीबी रहे हैं।

भाजपा के मातृ-संगठन RSS के जीवन वृती संगठनकर्ताओं के लिए संगठन को ही बंधनकारी माना जाता रहा है। कई पुराने जीवनवृती से विवाह संबंधी सवाल करने पर जवाब मिलता था कि उन्होंने संगठन से विवाह कर लिया है। हालांकि विगत वर्षों में ये ‘संगठनवृती’ ‘पत्नीवृती’ भी बनने लगे है। संगठन के साथ ही विवाह बंधन में भी बंधने का ये सिलसिला मध्यप्रदेश में प्रदेशाध्यक्ष और सांसद विष्णुदत्त शर्मा से शुरू हुआ। खजुराहो सांसद बनने के बाद 2019 में 49 वर्ष की उम्र में विष्णुदत्त शर्म का जबलपुर की डॉ.स्तुत से विवाह हुआ था। अब उनके साथी रहे अरविंद मेनन ने सगाई कर ली है और शीघ्र ही विवाह के बंधन में बंध जाएंगे।  

केरल के लाल, वाराणसी में लालन-पालन 2003 से 2016 तक रहे मध्यप्रदेश में  
केरल के मूल निवासी अरविंद मेनन का लालन-पालन उत्तरप्रदेश के वाराणसी में हुई है। उन्हें BJP के संगठन की गतिविधियों के लिए 2003 में इंदौर भेजा गया था। जल्द ही, वह मध्यप्रदेश BJP के सह संगठन महामंत्री बन गए। उन्हें महाकौशल क्षेत्र का प्रभारी बनाया गया था। मेनन को 2011 में प्रदेश में संगठन महामंत्री का अहम पद भी दिया गया था। मेनन इस दौरान शिवराज सिंह चौहान और तत्कालीन प्रदेश अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर के काफी करीब हो गए थे। मेनन इंदौर में 2002-03 में रहे, इसके बाद 2006 में उन्हें महाकौशल प्रांत का सह संगठन मंत्री बनाया गया। चार साल बाद 2010-11 में माखन सिंह को हटाकर मेनन को मप्र संगठन की कमान दे दी गई। मेनन ने करीब 13 साल संगठन का काम किया।

gudakesh.tomar@gmail.com

Recent Posts

हाइब्रिड युद्ध और जीपीएस स्पूफिंग: भारत के लिए रणनीतिक चुनौतियां

आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ता भारत जीपीएस स्पूफिंग और सैटेलाइट इमेजरी जैसे खतरे भारत के लिए…

1 day ago

GENIUS Act, U.S. Economic Revival, and India‑West Tensions Take Center Stage

Ira Singh Khabar Khabaron Ki,27 July'25 The United States has taken a decisive step to…

6 days ago

India’s forex reserves decline by $1.18Bn to$695.49

Ira Singh Khabar Khabaron Ki,26 July'25 India’s foreign exchange reserves fell by $1.183 billion to…

7 days ago

CoinDCX loses $44.2 million in hack,user funds unaffected

Ira Singh Khabar Khabaron Ki,21 July'25 Indian cryptocurrency exchange CoinDCX has reported a security breach…

2 weeks ago

CM Dr Yadav:Mercabarna’s integrated Agri-Model a game changer

Ira Singh khabar Khabaron Ki,20 July'25 Madhya Pradesh Chief Minister Dr. Mohan Yadav has identified…

2 weeks ago

CM Mohan Yadav invities Spanish businesses to invest in MP

Ira Singh Khabar Khabaron Ki,17 July'25 MP Chief Minister Dr. Mohan Yadav, during his visit…

2 weeks ago