मोदी के बेड़े में अब प्रशिक्षित और युवा खेवनहार, प्रोफेशनल व ब्यूरोक्रेट्स भी, महिला शक्ति को भी सम्मान
‘ख़बर ख़बरों की’ डेस्क
नई दिल्ली, 08 जुलाई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अनूठा कर चौंका देने के लिए जाने जाते हैं। बुधवार को उनके कैबिनेट विस्तार ने एक बार फिर चौंकाने वाले कदम उठाए हैं। मंत्रिमंडल की इस उठा-पटक में विशेष यह है कि इसमें 24 व्यावसायिक योग्यताओं वाले अनुभवी युवाओं को मोदी ने कैबिनेट का हिस्सा बनाया है। मोदी के मंत्रिमंडल में अब प्रशासनशाही की भी अच्छी संख्या है। मोदी कैबिनेट पर दृष्टिपात करें तो ज्ञात होता है कि महिला शक्ति का भी पूरा सम्मान किया गया है। चिकित्साविद, अधिवक्ता, अभियंता, व्यवसाय प्रबंधन और लोक-प्रसासक सभी संभालेंगे मोदी के सपने साकार करने की जिम्मेदारी….
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मंत्रिमंडल में अब 13 अधिवक्ता, छह चिकित्सा शास्त्री, पांच अभियंता और तीन पूर्व प्रशासनिक अधिकारी शामिल हैं। मंत्रिमंडल में प्रशासनिक अधिकारियों की संख्या अब बढ़कर पांच हो गई है। ज्ञातव्य है कि भारतीय प्रशासनिक सेवा के पूर्व अधिकारी आरके सिंह और वरिष्ठ भारतीय विदेश सेवा अधिकारी एस.जयशंकर पहले से ही मोदी की कैबिनेट का हिस्सा बने हुए हैं। अब इनमें कुछ नए नाम जुड़ गए हैं।
भारतीय प्रशासनिक सेवा के ओडिशा कैडर के अश्विनी वैष्णव 1994 बैच के अधिकारी हैं। अश्विनी पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के निजी सचिव भी रह चुके हैं। माना जाता है कि पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप के पीछे उनका ही दिमाग था। इसी तरह से जेडीयू के राज्यसभा सांसद रामचंद्र प्रसाद सिंह भी पूर्व प्रशासनिक अधिकारी हैं, वह उत्तरप्रदेश कैडर के अधिकारी थे, और बिहार में मुख्यमंत्री के प्रदान सचिव भी रह चुके हैं। महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री नारायण राणे भी प्रशासनशाही से ही आए थे, वह महाराष्ट्र के आयकर विभाग में सेवाएं दे चुके हैं।
कांग्रेस को मध्यप्रदेश में सड़क पर लाने वाले ज्योर्तिरादित्य सिंधिया को उड्डयन मंत्रालय सौंपा गया है। वह हार्वर्ड से व्यापार-वाणिज्य अर्थशास्त्र प्रबंधन में स्नातकोत्तर हैं, और संयुक्त राष्ट्रसंघ से लेकर मोर्गन स्टेन’ ली जैसी बहुराष्ट्रीय कंपनियों में सेवाएं दे चुके हैं।
मोदी कैबिनेट में शामिल भूपिंदर यादव, मीनाक्षी लेखी, एल.मुरुगन अधिवक्ता हैं, इन्हें और विधि संबंधी जटिलताओं का लंबा अनुभव है। वर्तमान कैबिनेट में व्यावसायिक योग्यताओं वाले मंत्रियों की बात करें तो इसमें राजीव चंद्रशेखर, लोकसभा सांसद मुंजापारा महेंद्रभाई एक कार्डियोलॉजिस्ट और मेडिसिन के प्रोफेसर रह चुके हैं। इसी तरह से पश्चिम बंगाल के बांकुड़ा से सांसद डॉ.सुभाष सरकार गायनाकोलॉजिस्ट है और एम्स कल्याणी बोर्ड के सदस्य भी हैं। डॉ.भागवत किशन राव औरंगाबाद में अपना एक अस्पताल चलाते हैं। महाराष्ट्र के डिंडोरी से सांसद डॉ. भारती पंवार एक सर्जन है और सांसद बनने से पहले वह प्रैक्टिस करती थीं।
बिशेश्वर टूडु ओडिशा के जल संसाधन विभाग में वरिष्ठ अभियंता रह चुके हैं। वहीं देबू सिंह चौहान ऑल इंडिया रेडियो में अभियंता रह चुके हैं। मणिपुर से सांसद राजकुमार रंजन भूगोल के प्रोफेसर रह चुके हैं। इसी तरह से कूच बिहार के सांसद निशिठ प्रमाणिक प्राइमरी स्कूल में टीचर रह चुके हैं।
कैबिनेट मंत्री
नाम | अब | पहले | |
1 | नरेंद्र मोदी, प्रधानमंत्री | मिनिस्ट्री ऑफ पर्सनल, पब्लिक ग्रीवांस एंड पेंशन, एटॉमिक एनर्जी, डिपार्टमेंट ऑफ स्पेस, पॉलिसी इश्यू, जो मंत्रालय किसी को नहीं दिए गए हैं | बदलाव नहीं |
2 | राजनाथ सिंह | डिफेंस मिनिस्ट्री | बदलाव नहीं |
3 | अमित शाह | होम मिनिस्ट्री, को-ऑपरेशन मिनिस्ट्री | केवल होम मिनिस्ट्री |
4 | नितिन गडकरी | रोड ट्रांसपोर्ट एंड हाईवे मिनिस्ट्री | कोई बदलाव नहीं |
5 | निर्मला सीतारमण | फाइनेंस मिनिस्ट्री, कॉरपोरेट अफेयर्स | कोई बदलाव नहीं |
6 | नरेंद्र सिंह तोमर | एग्रीकल्चर एंड फॉर्मर्स वेलफेयर | रूरल डेवलपमेंट |
7 | एस जयशंकर | एक्सटर्नल अफेयर्स मिनिस्ट्री | कोई बदलाव नहीं |
8 | अर्जुन मुंडा | ट्राइबल अफेयर्स | कोई बदलाव नहीं |
9 | स्मृति ईरानी | वुमन एंड चाइल्ड डेवलपमेंट | टेक्सटाइल |
10 | पीयूष गोयल | कॉमर्स एंड इंडस्ट्री, कंज्यूमर अफेयर्स, फूड एंड पब्लिक डिस्ट्रिब्यूशन, टेक्सटाइल | रेलवे |
11 | धर्मेंद्र प्रधान | एजुकेशन, स्किल डेवलपमेंट, आंत्रप्रेन्योरशिप | पेट्रोलियम |
12 | प्रह्लाद जोशी | पार्लियामेंट्री अफेयर्स, कोल एंड माइंस | कोई बदलाव नहीं |
13 | नारायण राणे | माइक्रो, स्मॉल एंड मीडियम इंटरप्राइजेज | नए मंत्री |
14 | सर्बानंद सोनोवाल | पोर्ट्स, शिपिंग एंड वाटरवेज, आयुष | नए मंत्री |
15 | मुख्तार अब्बास नकवी | माइनॉरिटी अफेयर्स | कोई बदलाव नहीं |
16 | वीरेंद्र कुमार | सोशल जस्टिस एंड एम्पावरमेंट | नए मंत्री |
17 | गिरिराज सिंह | रूरल डेवलपमेंट एंड पंचायती राज | |
18 | ज्योतिरादित्य सिंधिया | सिविल एविएशन | नए मंत्री |
19 | रामचंद्र प्रसाद सिंह | स्टील मिनिस्ट्री | नए मंत्री |
20 | अश्विनी वैष्णव | रेलवे, कम्युनिकेशन, इलेक्ट्रॉनिक्स एंड इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी | नए मंत्री |
21 | पशुपति कुमार पारस | फूड प्रोसेसिंग | नए मंत्री |
22 | गजेंद्र सिंह शेखावत | जलशक्ति | कोई बदलाव नहीं |
23 | किरन रिजिजू | लॉ एंड जस्टिस | स्पोर्ट्स एंड यूथ वेलफेयर (प्रमोटेड) |
24 | राजकुमार सिंह | पावर, न्यू एंड रिन्यूएबल मिनिस्ट्री | कोई बदलाव नहीं |
25 | हरदीप सिंह पुरी | पेट्रोलियम एंड नेचुरल गैस, हाउसिंग एंड अर्बन अफेयर्स | सिविल एविएशन (प्रमोटेड) |
26 | मनसुख मंडाविया | हेल्थ एंड फैमिली वेलफेयर, केमिकल एंड फर्टिलाइजर | शिपिंग, केमिकल एंड फर्टिलाइजर (प्रमोटेड) |
27 | भूपेंद्र यादव | इन्वायरनमेंट, फॉरेस्ट, क्लाइमेट, लेबर एंड इम्प्लॉयमेंट | नए मंत्री |
28 | महेंद्र नाथ पांडेय | हैवी इंडस्ट्रीज | स्किल डेवलपमेंट (प्रमोटेड) |
29 | पुरषोत्तम रूपाला | फिशरीज, एनिमल हस्बेंड्री, डेयरी | एग्रीकल्चर एंड फार्मर्स वेलफेयर (प्रमोटेड) |
30 | जी किशन रेड्डी | कल्चर, टूरिज्म, नॉर्थ ईस्ट डेवलपमेंट | होम (प्रमोटेड) |
31 | अनुराग ठाकुर | इन्फॉर्मेशन एंड ब्रॉडकास्टिंग, यूथ एंड स्पोर्ट्स | फाइनेंस (प्रमोटेड) |
राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार
नाम | विभाग | पहले | |
1 | राव इंद्रजीत सिंह | स्टैटिस्टिक्स एंड प्रोग्राम इम्प्लिमेंटेशन, प्लानिंग, कॉर्पोरेट | केवल स्टैटिस्टिक्स एंड प्रोग्राम इम्प्लिमेंटेशन |
2 | डॉ. जितेंद्र सिंह | साइंस एंड टेक्नोलॉजी, अर्थ साइंस, पीएमओ, पर्सनल, पब्लिक ग्रीवांस, एटॉमिक एनर्जी, स्पेस | नॉर्थ ईस्ट डेवलपमेंट का अतिरिक्त प्रभार |
राज्यमंत्री
नाम | मिनिस्ट्री | |
1 | श्रीपद येसो नायक | पोर्ट, शिपिंग एंड वाटरवेज, टूरिज्म |
2 | फग्गन सिंह कुलस्ते | स्टील, रूरल डेवलपमेंट |
3 | प्रह्लाद सिंह पटेल | जल शक्ति, फूड प्रोसेसिंग |
4 | अश्विनी कुमार चौबे | कंज्यूमर अफेयर्, फूड एंड पब्लिक, इन्वायरनमेंट, फॉरेस्ट एंड क्लाइमेट चेंज |
5 | अर्जुन मेघवाल | पार्लियामेंट्री अफेयर्स, कल्चर |
6 | वीके सिंह | रोड ट्रांसपोर्ट एंड हाईवे, सिविल एविएशन |
7 | कृष्ण पाल | पावर, हैवी इंडस्ट्रीज |
8 | दानवे रावसाहब दादाराव | रेलवे, कोल एंड माइंस |
9 | रामदास अठावले | सोशल जस्टिस, एम्पावरमेंट |
10 | साध्वी निरंजन ज्योति | कंज्यूमर अफेयर्स, फूड एंड पब्लिक डिस्ट्रिब्यूशन, रूरल डेवलपमेंट |
11 | संजीव बालियान | फिशरीज, एनिमल हस्बेंड्री, डेयरी |
12 | पंकज चौधरी | फाइनेंस |
13 | अनुप्रिया पटेल | कॉमर्स एंड इंडस्ट्री |
14 | एसपी सिंह बघेल | लॉ एंड जस्टिस |
15 | राजीव चंद्रशेखर | स्किल डेवलपमेंट एंड आंत्रप्रेन्योरशिप, इलेक्ट्रॉनिक्स, इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी |
16 | शोभा करंदलजे | एग्रीकल्चर एंड फार्मर्स वेलफेयर |
17 | भानु प्रताप वर्मा | माइक्रो, स्मॉल एंड मीडियम इंटरप्राइजेज |
18 | दर्शना जरदोश | टेक्सटाइल, रेलवे |
19 | वी मुरलीधरन | एक्सटर्नल अफेयर्स, पार्लियामेंट्री अफेयर्स |
20 | मीनाक्षी लेखी | एक्सटर्नल अफेयर्स, कल्चर |
21 | सोम प्रकाश | कॉमर्स एंड इंडस्ट्री |
22 | रेणुका सिंह | ट्राइबल अफेयर्स |
23 | रामेश्वर तेली | पेट्रोलियम एंड नैचुरल गैस, लेबर एंड इम्प्लॉयमेंट |
24 | कैलाश चौधरी | एग्रीकल्चर एंड फार्मर्स वेलफेयर |
25 | अन्नपूर्णा देवी | एजुकेशन |
26 | ए नारायणस्वामी | सोशल जस्टिस एंड एम्पावरमेंट |
27 | कौशल किशोर | हाउसिंग एंड अर्बन अफेयर्स |
28 | अजय भट्ट | डिफेंस, टूरिज्म |
29 | बीएल वर्मा | नॉर्थ ईस्ट डेवलपमेंट, को-ऑपरेशन मिनिस्ट्री |
30 | अजय कुमार | होम अफेयर्स |
31 | देव्युसिंह चौहान | कम्युनिकेशन |
32 | भगवंत खुबा | न्यू एंड रिन्यूएबल एनर्जी, कैमिकल एंड फर्टिलाइजर्स |
33 | कपिल पाटिल | पंचायती राज |
34 | प्रतिमा भौमिक | सोशल जस्टिस एंड एम्पावरमेंट |
35 | सुभाष सरकार | एजुकेशन |
36 | भागवत कराड | फाइनेंस |
37 | राजकुमार रंजन सिंह | एक्सटर्नल अफेयर्स, एजुकेशन |
38 | भारती प्रवीण पवार | हेल्थ एंड फैमिली वेलफेयर |
39 | विश्वेश्वर टुडू | ट्राइबल अफेयर्स, जल शक्ति |
40 | शांतनु ठाकुर | पोर्ट्स, शिपिंग एंड वाटरवेज |
41 | महेंद्र भाई मंजुपाड़ा | वुमन एंड चाइल्ड डेवलपमेंट, आयुष |
42 | जॉन बारला | माइनॉरिटी अफेयर्स |
43 | एल मुरुगन | फिशरीज, एनिमल हस्बेंड्री एंड डेयरी, इन्फॉर्मेशन एंड ब्रॉडकास्टिंग |
44 | निशीथ प्रमाणिक | होम अफेयर्स, यूथ अफेयर्स एंड स्पोर्ट्स |
45 | नित्यानंद राय | होम अफेयर्स |
Ira Singh Khabar Khabaron Ki,05 June’25 India’s manufacturing sector lost some momentum in May, with…
Ira Singh Khabar Khabaron ki,02 June’25 India’s Goods and Services Tax (GST) collections continued their…
Ira Singh Khabar Khabaron Ki,01 June’25 The central government managed to meet its fiscal deficit…
Ira Singh Khabar Khabaron Ki,31 May'25 India’s economy expanded by 7.4% in the March quarter…
Ira Singh Khabar Khabaron Ki,31 May’25 Infosys founder NR Narayana Murthy has launched a pioneering,…
Ira Singh Khabar Khabaron Ki,30 May’25 India’s economy has reached a significant milestone, with its…