Categories: ख़बरेदेश

सिंधिया को मिला महाकाल का आशीर्वाद, दरबार में आराधना कर रहे थे तभी आ गया दिल्ली से न्यौता, जल्द मंत्रिपद की उम्मीद

उज्जैन, 06 जुलाई। राज्यसभा सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया को मोदी कैबिनेट में जगह मिलना लगभग तय हो गया है। सिंधिया ने मंगलवार सुबह उज्जैन में महाकाल के दर्शन किए। महाकाल की पूजा-उपासना उपरांत जैसे ही वह मंदिर के गर्भगृह से बाहर निकले, उनके लिए दिल्ली से फोन आ गया। उन्हें तत्काल दिल्ली बुलाया गया था। फोन सुनते ही सांसद सिंधिया सभी प्रस्तावित आगामी आयोजनों  को निरस्त कर दोपहर 3:30 बजे इंदौर से दिल्ली रवाना हो गए।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगले एक-दो दिन में तय माने जा रहे कैबिनेट को लेकर लंबे समय से सक्रियता जारी है। इसी सक्रियता से मंत्री बनने वाले संभावितों के नामों के संकेत पुख्ता जा रहे हैं। मध्यप्रदेश से भाजपा के राज्यसभा सांसद ज्योतिरादित्य को अचानक दिल्ली से बुलावा आ गया। इसी तरह महाराष्ट्र से नारायण राणे और उत्तर प्रदेश के कौशांबी से सांसद विनोद सोनकर को भी मंगलवार शाम तक दिल्ली पहुंचने के लिए कहा गया है। असम से पूर्व मुख्यमंत्री सर्वानंद सोनोवाल तो दिल्ली पहुंच ही चुके हैं। बिहार में LJP को दो हिस्सों में बांटने वाले चिराग पासवान के चाचा पशुपति नाथ पारस को भी पटना में कुर्ते की खरीदारी करते देखा गया है।

महाकाल दर्शन के बाद तुरंत दिल्ली रवाना हुए सिंधिया

सिंधिया ने मंगलवार सुबह उज्जैन में महाकाल के दर्शन किए। वे जैसे ही मंदिर से बाहर निकले, भाजपा हाईकमान से फोन आ गया। इसके बाद सिंधिया आगामी आयोजन निरस्त कर दिल्ली रवाना हो गए।

थावरचंद गहलोत के जाने से 3 और मंत्रियों की बढ़ी उम्मीद
थावरचंद गहलोत को सामाजिक न्याय मंत्री के पद से हटाकर कर्नाटक का राज्यपाल बनाए जाने से राज्यसभा सांसद ज्योतिरादित्य के लिए कैबिनेट में मध्यप्रदेश कोटे की सीट वैकेंट हो गई है। इसके साथ ही तीन और मंत्री बनने का रास्ता भी साफ हो गया है। थावरचंद के जाने से खाली हुई राज्यसभा सीट के लिए कैलाश विजयवर्गीय, दिनेश त्रिवेदी और जितिन प्रसाद की दावेदारी बन रही है। इनमें से कोई राज्यसभा पहुंचता है, तो उसे भी मंत्री पद का जिम्मा सौंपा जा सकता है।

सिंधिया को रेल मंत्री बनाए जाने की उम्मीद

सिंधिया समर्थक एक वरिष्ठ नेता ने बताया कि उन्हें रेल मंत्रालय की कमान मिल सकती है। हालांकि उनके लिए शहरी विकास या मानव संसाधन जैसे अहम मंत्रालय दिए जाने की भी चर्चा है।

मोदी कैबिनेट में 28 पोस्ट वैकेंट, 22 मंत्री शपथ ले सकते हैं
सूत्रों के मुताबिक, 7-8 जुलाई को कैबिनेट का विस्तार हो सकता है। कैबिनेट में अभी 28 मंत्री पद खाली हैं और बताया जा रहा है कि 17-22 सांसदों को मंत्री पद की शपथ दिलाई जा सकती है। सूत्रों के मुताबिक मोदी ने दो दिन तक गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा संगठन महामंत्री बीएल संतोष के साथ कैबिनेट विस्तार पर बैठकें की हैं।

इस बार NDA के दूसरे सहयोगी दलों को भी प्रतिनिधित्व

माना जा रहा है कि इस बार मोदी मंत्रि मंडल में NDA के सहयोगी दलों को भी जगह दी जाएगी। रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया के रामदास अठावले तो पहले ही मंत्रिमंडल में हैं, इस बार उत्तरप्रदेश में सहयोगी अपना दल की अनुप्रिया पटेल और नीतीश कुमार के जनता दल यूनाइटेड के सदस्यों को भी शामिल किया जा सकता है। इसके अलावा पंजाब के सहयोगी रहे शिरोमणि अकाली दल की हरसिमरत कौर की खाली जगह को भरे जाने के भी क़यास लगाए जा रहे हैं।


केंद्रीय मंत्रियों के कंधों पर अनुपात से ज्यादा प्रभार

रेल मंत्री पीयूष गोयल के पास वाणिज्य, रेल मंत्रालय के अलावा उपभोक्ता मंत्रालय का भी प्रभार है। इसी तरह सूचना एवं प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर के पास पर्यावरण के साथ भारी उद्योग मंत्रालय का भी प्रभार है। मध्यप्रदेश के कद्दावर सांसद नरेंद्र सिंह तोमर पर भी कृषि, पंचायती राज, ग्रामीण विकास के अलावा खाद्य प्रसंस्करण मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार है। किरण रिजीजू पर भी खेल एवं युवा मामलों के अलावा आयुष मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार है।

gudakesh.tomar@gmail.com

Recent Posts

Nifty Surpasses 25,750 as Bulls Dominate Dalal Street

Ira Singh Khabar Khabaron Ki,20 Sep'24 Indian benchmark indices soared to new record highs for…

14 hours ago

इजरायल ने बताया अब आगे कैसे लड़ा जाएगा युद्ध

तेल अवीव। पेजर ब्लास्ट के एक दिन बाद ही बुधवार को वॉकी-टॉकी फट गए। इस…

18 hours ago

जब तक फिलिस्तीनी राज्य नहीं बनेगा, इजरायल से कोई राजनयिक संबंध नहीं:प्रिंस

रियाद। सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस और पीएम मोहम्मद बिन सलमान अल ने कहा कि…

18 hours ago

अमेरिका जाने के लिए जान खतरे में डाल रहे भारतीय

वॉशिंगटन। भारतीय नागरिक अब उत्तरी बॉर्डर का रुख कर रहे हैं, जहां वे अमेरिका में…

18 hours ago

अफ्रीका में अकाल से हालात बिगड़े, नदी और तालाब सूखे, जमीन में पड़ गईं दरारें

लुसाका। पिछले कुछ समय से अफ्रीका के अनेक देश सूखा और अकाल की स्थिति से…

18 hours ago

तिरुपति मंदिर के लड्डुओं में जानवरों की चर्बी का हुआ इस्तेमाल: सीएम नायडू

-रेड्डी की पार्टी ने आरोपों को किया खारिज, बयान को बताया दुर्भावनापूर्ण हैदराबाद। आंध्र प्रदेश…

18 hours ago