Categories: अजब-गजब

कलयुगी रिश्तेः पति की मां बन गई पत्नी, ससुर से रचाया विवाह

नई दिल्ली/बदायूं, 05 जुलाई। कलयुग में रिश्तों की मर्यादाएं तार-तार होकर उलझ भी रही हैं। उत्तरप्रदेश के बदायूं और राजस्थान के अलवर में दो बहुओं ने ससुरों को जीवन साथी चुन लिया है, जबकि जिन बेटों के लिए ससुर बहुओं को पसंद कर घर लाए थे बहुओं ने उनके साथ विवाह निभाना अस्वीकार कर दिया। परिवारों की असमंजस यह है कि जो कुछ समय पूर्व तक पत्नियां थी अब सौतेली माताएं बन गईं हैं।

शादी के वक्त नाबालिग थी बहू, बालिग हुई तो ससुर से हुआ प्यार

उत्तरप्रदेश के बदायूं जिले में चार साल पहले रिश्ते में ससुर और बहू अब पति-पत्नी हो गए हैं। पूर्व पति की शिकायत पर पुलिस दोनों को हवालात ले आई, किंतु बालिग बहू ने कोर्ट में विवाह होने के कागजात दिखाए और ससुर के विवाह को अपनी रजामंदी बताया तो दोनों को छोड़ दिया गया। 

दबतोरी चौकी क्षेत्र के एक युवक ने कुछ दिन पहले बिसौली पुलिस से शिकायत की कि उसकी शादी 2016 में वजीरगंज क्षेत्र की एक युवती से हुई थी। साल भर दोनों साथ रहे। अगले साल पत्नी उसके पिता के साथ कहीं चली गई। तब से वो दोनों को तलाश कर रहा था। हाल ही में उसे पता लगा कि दोनों लोग चंदौसी में रह रहे हैं। 

विगत शुक्रवार दो जुलाई को पुलिस उसके पिता व पत्नी को पकड़कर हवालात ले आई। पत्नी के बयान लिए तो उसने कहा कि वह पूर्व पति से परेशान थी, इसलिए ससुर से अपनी मर्जी से शादी कर ली है।  शादी के वक्त पति नाबालिग था। अनबन के बाद वह मायके में रहने लगा थी। अपनी मर्जी से ससुर के साथ गई, दोनों ने कोर्ट मैरिज कर ली और अब ससुर से उसका दो साल का बेटा भी है। गांव में बदनामी के डर से वे चंदौसी जाकर रहने लगे हैं। गांव में इस बात को लेकर खासी चर्चा है कि पति-पत्नी का रिश्ता अब मां-बेटे में बदल चुका है।

अलवर में पति की प्रताड़ना परेशान हो ससुर से कर ली शादी, बच्चों की उलझन मां के पति को पिता मानें या दादा

राजस्थान में अलवर के रैणी गांव में 52 वर्षीय परबाती लाल ने अपनी अपनी 29 वर्षीय बहू लाली देवी से प्यार के चक्कर में पत्नी को तलाक दे दिया। बहू ने भी पति को छोड़ा आर्य समाज मंदिर दिल्ली में ससुर के साथ शादी कर ली, ससुर-बहू अब पति-पतिनी बन गए हैं। दोनों दिल्ली के द्वारका सेक्टर-3 में किराए के मकान में रहते हैं। लाली देवी पूर्व पति के खिलाफ मारपीट करने और दहेज मांगने का आरोप लगाते हुए अलवर थाने में मामला दर्ज कराया है। अलवर पुलिस के अनुसार लाला देवी ने शिकायत में लिखा है कि परबाती लाल का बेटा आये दिन लाली देवी से मारपीट करता था। लाली देवी पति की शिकायत ससुर से करती थी। यही सिलसिला हमदर्दी से होते हुए प्यार में बदल गया। लाली देवी के पहले पति से दो बच्चे हैं जो अब लाली देवी व परबाती लाल के साथ दिल्ली में रह रहे हैं। चर्चा है कि ये बच्चे परबाती लाल को दादा कहें या पिता मानें।

gudakesh.tomar@gmail.com

Recent Posts

इजरायल ने बताया अब आगे कैसे लड़ा जाएगा युद्ध

तेल अवीव। पेजर ब्लास्ट के एक दिन बाद ही बुधवार को वॉकी-टॉकी फट गए। इस…

2 hours ago

जब तक फिलिस्तीनी राज्य नहीं बनेगा, इजरायल से कोई राजनयिक संबंध नहीं:प्रिंस

रियाद। सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस और पीएम मोहम्मद बिन सलमान अल ने कहा कि…

2 hours ago

अमेरिका जाने के लिए जान खतरे में डाल रहे भारतीय

वॉशिंगटन। भारतीय नागरिक अब उत्तरी बॉर्डर का रुख कर रहे हैं, जहां वे अमेरिका में…

2 hours ago

अफ्रीका में अकाल से हालात बिगड़े, नदी और तालाब सूखे, जमीन में पड़ गईं दरारें

लुसाका। पिछले कुछ समय से अफ्रीका के अनेक देश सूखा और अकाल की स्थिति से…

2 hours ago

तिरुपति मंदिर के लड्डुओं में जानवरों की चर्बी का हुआ इस्तेमाल: सीएम नायडू

-रेड्डी की पार्टी ने आरोपों को किया खारिज, बयान को बताया दुर्भावनापूर्ण हैदराबाद। आंध्र प्रदेश…

2 hours ago

मालगाड़ी पटरी से उतरी तो तहस-नहस हो गया रेलवे ट्रेक, 42 ट्रेनों के बदलना पड़े रास्ते

आगरा। आगरा-दिल्ली रेलमार्ग से गुजरने वाली 42 ट्रेनों का रास्ता बदला गया है। वजह ये…

3 hours ago