ग्वालियर, 16 जून। शहर के गोल पहाड़िया इलाके में एक युवक का शव मिलने से सनसनी पैल गई। हत्या पत्थर से चेहरा कुचलकर हत्या कर की गई। गोल पहाड़िया के नवग्रह कॉलोनी में एसएस मेमोरियल स्कूल के पीछे झाड़ियों में मिले इस शव की पहचान गौरव सोनी के रूप में हुई, वह मंगलवार रात से गुम था। पुलिस के मुताबिक युवक स्मैक का आदी था। मंगलवार रात उसे तीन से चार लड़के घर से बुलाकर ले गए थे। जनकगंज पुलिस थाने की टीम ने प्रारंभिक जांच के बाद FIR दर्ज कर ली है। दोस्त घर ले गए बुलाकर, सुबह मिला पत्थर से कुचला शव….
जनकगंज थाना पुलिस को बुधवार सुबह सूचना मिली थी कि गोल पहाड़िया इलाके की नवग्रह कॉलोनी में झाड़ियों में युवक का शव पड़ा है। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि युवक के सिर पर धारदार हथियार और पत्थर से वार कर हत्या की गई है। मृतक की तलाशी में पुलिस को उसके पास से बिना सिम का मोबाइल और कुछ रुपए मिले। पहचान होने के बाद गौरव सोनी के परिजन को भी बुला लिया गया। गौरव को कुछ युवक मंगलवार रात 9 बजे घर से बुलाकर साथ ले गए थे। उसके बाद वह रात भर लौटकर नहीं आया। सुबह से परिजन उसकी तलाश कर रहे थे।
ड्रग एडिक्ट और पैडलर था मृतक, 10 दिन पहले छूटा था जेल से
गौरव सोनी स्मैक का आदी था, और लत पूरी करने के लिए तस्करी भी करता था, तसक्री के जुर्म पकड़े जाने के बाद वह 10 दिन पहले जेल से छूटकर आया था। मृतक की पत्नी ने पुलिस को बताया कि रात को उसे तीन से चार युवक बुलाने आए थे।
हत्या में इस्तेमाल टाइल्स अपराध-स्थल पर ही मिलीं
घटनास्थल पास ही खून से सनी टाइल्स बरामद की गईं, पुलिस को आशंका है कि गौरव के चेहरे पर मिले धारदार हथियार के घाव टाइल्स के किनारों के ही हैं। हालांक CSP लश्कर आत्माराम शर्मा के अनुसार हमलावरों ने टाइल्स के साथ ही हथियार भी हत्या में प्रयोग किए हैं।
आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ता भारत जीपीएस स्पूफिंग और सैटेलाइट इमेजरी जैसे खतरे भारत के लिए…
Ira Singh Khabar Khabaron Ki,27 July'25 The United States has taken a decisive step to…
Ira Singh Khabar Khabaron Ki,26 July'25 India’s foreign exchange reserves fell by $1.183 billion to…
Ira Singh Khabar Khabaron Ki,21 July'25 Indian cryptocurrency exchange CoinDCX has reported a security breach…
Ira Singh khabar Khabaron Ki,20 July'25 Madhya Pradesh Chief Minister Dr. Mohan Yadav has identified…
Ira Singh Khabar Khabaron Ki,17 July'25 MP Chief Minister Dr. Mohan Yadav, during his visit…