ख़बर ख़बरों की डेस्क, 09 अप्रेल। ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के पति 99 वर्ष के प्रिंस फिलिप का शुक्रवार को निधन हो गया। लंदन के बकिंघम पैलेस ने यह जानकारी परंपरागत रूप से शोक-सूचना चस्पा कर जारी की। प्रिंस फिलिप को ड्यूक आफ एडिनबर्ग भी कहा जाता था। महारानी एलिजाबेथ-द्वितीय से उनका विवाह करीब 73 साल पूर्व हुआ था। प्रिंस के निधन के साथ ही ब्रिटेन में शोक छा गया।
ब्रिटेन की ऐतिहासिक इमारतों में उनके सम्मान में राष्ट्र ध्वज झुका दिए गए और राष्ट्रव्यापी शोक की घोषणा कर दी गई। बकिंघम पैलेस ने बयान जारी कर कहा, ‘बहुत दुख के साथ महारानी ने अपने पति, हिज रॉयल हाईनेस द प्रिंस फिलिप, ड्यूक ऑफ एडिनबरा के निधन की घोषणा की है। प्रिंस फिलिप ने विंडसर कैसेल में शुक्रवार सुबह अंतिम सांस ली।’ ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने प्रिंस फिलिप के निधन पर शोक जताते हुए कहा कि ‘उन्होंने अनगिनत युवाओं के जीवन को प्रेरित किया है।’
कोरोना से जीती जंग, दिल के रोग से बाजी हारे
ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के पति प्रिंस फिलिप कोरोना संक्रमित हो गए थे। प्रिंस फिलिप (99) को 16 फरवरी को लंदन के निजी किंग एडवर्ड सप्तम अस्पताल में भर्ती कराया गया था। बाद में उन्हें सेंट बार्थोलोमेव के हृदय रोग के विशेष अस्पताल ले जाया गया। फिर वहां से वापस उन्हें किंग एडवर्ड अस्पताल लाया गया था। इलाज के बाद 16 मार्च को लंदन के अस्पताल से उन्हें छुट्टी मिल गई थी। हालांकि उनका हृदय संबंधी रोग का जारी रहा था।
महारानी के साथ 73 साल का रहा साथ नवंबर 2020 में मनाई थी शादी की सालगिरह
कोरोना महामारी के बीच ही विंडसर कैसल में प्रिंस व महारानी ने नवंबर 2020 में अपने विवाह की 73 वीं सालगिरह मनाई थी। यहीं प्रिंस फिलिप ने लॉकडाउन के दौरान ही अपना 99 वां जन्मदिन मनाया था। प्रिंस फिलिप प्रिंस चार्ल्स के पिता और प्रिंस हैरी व प्रिंस विलियम के दादा थे। प्रिंस फिलिप अपना अधिकतर वक्त नॉरफ्लोक स्थित महारानी के सैंड्रीघम एस्टेट में ही बिताते थे। हालांकि लॉकडाउन के दौरान वह महारानी के साथ विंडसर कैसल में आ गए थे। ड्यूक ऑफ एडिनबर्ग के नाम से जाने जाने वाले फिलिप 2017 में अपने सार्वजनिक कर्तव्यों से सेवानिवृत्त हो गए थे।
ग्रीस के कोरफू आइलैंड में जन्मे, निर्वासित हो फ्रांस, जर्मनी और फिर ब्रिटेन आए
प्रिंस फिलिप का जन्म ग्रीस के कोरफू आइलैंड में 10 जून 1921 को हुआ था। उन्होंने ब्रिटेन की राजशाही को आधुनिक रूप देने में अहम भूमिका निभाई थी। दिवंगत प्रिंस सार्वजनिक रूप से बहुत कम दिखाई देते थे। वह ग्रीक व डैनिश राजपरिवार के सदस्य थे। अपने गृह देश से परिवार सहित निर्वासित होने के बाद ग्रीस छोड़ फ्रांस, जर्मनी और अंततः ब्रिटेन आए थे। उन्होंने ब्रिटेन में शिक्षा पाने के बाद लंबे समय तक ब्रिटिश नौसेना में सेवाएं दीं। प्रिंस फिलिप और महारानी एलिजाबेथ की शादी 1947 में हुई थी। सादी के वक्त महारानी प्रिंसेस ही थीं। इसके पांच साल के बाद 1952 में एलिजाबेथ-द्वितीय महारानी बनी थीं। प्रिंस फिलिप और महारानी एलिजाबेथ-द्वितीय 1961 में भारत आए थे। इस दौरान दिल्ली में वह खुली गाड़ी में जनता का अभिवादन करते हुए दिखाई दिए थे।
Ira Singh Khabar Khabaron Ki,27 July'25 The United States has taken a decisive step to…
Ira Singh Khabar Khabaron Ki,26 July'25 India’s foreign exchange reserves fell by $1.183 billion to…
Ira Singh Khabar Khabaron Ki,21 July'25 Indian cryptocurrency exchange CoinDCX has reported a security breach…
Ira Singh khabar Khabaron Ki,20 July'25 Madhya Pradesh Chief Minister Dr. Mohan Yadav has identified…
Ira Singh Khabar Khabaron Ki,17 July'25 MP Chief Minister Dr. Mohan Yadav, during his visit…
Ira Singh Khabar Khabaron Ki,17 July'25 Madhya Pradesh Chief Minister Dr. Mohan Yadav, currently on…