भोपाल, 08 अप्रेल। मध्यप्रदेश में अब सभी शहरों में शनिवार-रविवार दो दिन का लॉकडाउन रहेगा। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने गुरुवार शाम ट्वीट कर इसकी घोषणा की। चौहान ने कहा कि लॉकडाउन शुक्रवार शाम 6 बजे से सोमवार सुबह 6 बजे तक यानी कुल 60 घंटे का होगा। लॉकडाउन मध्यप्रदेश के सभी बड़े-छोटे शहरों में लागू होगा। ज्ञातव्य है कि अब तक मध्यप्रदेश में 13 शहरों में संडे लॉकडाउन लागू था।
मध्यप्रदेश के सभी शहरों में बुधवार को नाइट कर्फ्यू की घोषणा बाद प्रदेश में 24 घंटे में रिकॉर्डतोड़ 4,324 कोरोना मरीज सामने आए। इसके बाद सरकार ने शनिवार-रविवार लॉकडाउन का ऐलान कर दिया। इसकी घोषणा करते हुए सीएम ने कहा कि उनकी मंशा लॉकडाउन की नहीं रही है।
ऑक्सीजन के लिए भिलाई स्टील प्लांट से करार
मध्यप्रदेश के सभी छोटे और बड़े शहरों में अब रविवार के साथ शनिवार को भी लॉकडाउन रहेगा। गुरुवार को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने घोषणा की है कि शुक्रवार शाम 6 से सोमवार के सुबह 6 बजे तक लगातार 60 घंटे प्रदेश में लॉकडाउन रहेगा। मुख्यमंत्री ने बताया कि ऑक्सीजन की कमी को पूरा करने के लिए राज्य सरकार ने भिलाई स्टील प्लांट से करार किया है। हर रोज प्लांट से 60 टन ऑक्सीजन की सप्लाई होगी। पहली खेप अगले एक-दो दिन में मिलने की उम्मीद है। भोपाल कलेक्टर ने जिले में चल रहे प्लांट 24 घंटे चालू रखने के आदेश जारी कर दिए हैं। चिंताजनक बात है कि विगत 24 घंटे में पूरे मध्यप्रदेश में कोरोना से 13 मरीजों की मौत हुई है, 24 घंटे में 4,324 कोरोना मरीज मिले हैं। मध्यप्रदेश के बड़े शहरों इंदौर, भोपाल, जबलपुर और ग्वालियर में प्रदेश में मिले मरीजों का 50 फीसदी संख्या में संक्रमित आए हैं।
COVID-19 आउटब्रैक से चिंता, आपात बैठक में हुई लॉकडाउन की घोषणा
मध्यप्रदेश में सात अप्रैल बुधवार तक एक्टिव कोरोना मरीजों की संख्या 27 हजार को पार कतर चुकी थी। जबकि कोरोना की पहली लहर में एक्टिव केस का आंकड़ा 21 हजार से आगे नहीं बढ़ पाया था। CM शिवराज सिंह चौहान ने बुधवार शाम को आपात बैठक में चर्चा के बाद लॉकडाउन का फैसला लिया। राज्य सरकार ने मध्यप्रदेश के सभी शहरों में संडे लॉकडाउन का ऐलान कर दिया है। सभी सरकारी दफ्तर अगले 3 महीने तक सप्ताह में केवल 5 दिन ही खुलेंगे। इनकी टाइमिंग सुबह 10 से शाम 6 बजे तक रहेगी। शनिवार और रविवार दफ्तर पूरी तरह बंद रहेंगे। प्रदेश के सभी शहरी क्षेत्रों में आज गुरुवार से अगले आदेश तक रोजाना रात 10 बजे से सुबह छह बजे तक नाइट कर्फ्यू लागू रहेगा। छिंदवाड़ा जिले में रात आठ बजे से अगले सात दिन तक टोटल लॉकडाउन रहेगा। बैठक में यह भी तय किया गया कि क्राइसिस मैनेजमेंट ग्रुप की सहमति लेकर कलेक्टर शहरी क्षेत्र में रविवार के अलावा शनिवार को भी लॉकडाउन का आदेश जारी कर सकते हैं। प्रदेश के अधिक संक्रमित शहरी क्षेत्रों में कंटेनमेंट ज़ोन बनाए जाएंगे, इनमें 7-10 दिन तक का लॉकडाउन लगाया जा सकेगा।
4 बड़े शहरों में टूटा रिकार्डतोड़ कहर
मध्यप्रदेश में पिछले 24 घंटे में रिकॉर्ड 4,324 पॉजिटिव केस मिले हैं, पॉजिटिविटी रेट 12 प्रतिशत पहुंच गया है। प्रदेश में COVID-19 की मौतों का आंकड़ा 4086 हो गया है। भोपाल, इंदौर, जबलपुर और ग्वालियर के बाद अब बड़वानी, उज्जैन और उमरिया में 100 से अधिक केस मिले हैं।
चारों शहरों में कोरोना के कहर से कोहराम
इंदौर में कोरोना के कहर से अस्पतालों में बेड की किल्लत के बाद अब रेमडेसिविर के इंजेक्शन के लिए भी हाहाकार मच रहा है। इंजेक्शन के लिए लोग सुबह से ही लाइन में लग रहे हैं, कतारों में धक्का-मुक्की की स्थिति बन रही है। दुकानों पर लिखा है ‘रेमडेसिविर इंजेक्शन का स्टॉक नहीं है, आने पर सबको दवाई मिलेगी।’ इंदौर के अलावा उज्जैन और भोपाल तक के लोग यहां इंजेक्शन की खोज में भटक रहे हैं।
जबलपुर में रिटायर्ड जस्टिस की covid-19 से गई जान
बुधवार को 298 संक्रमितों और दो मौत की पुष्टि हुई और यहां रिटायर्ड जस्टिस गुलाब गुप्ता की कोरोना से मौत हो गई। जिले में कोरोना रिकवरी रेट अक्टूबर के बाद पहली बार 90 से नीचे 89.84 प्रतिशत पर आ गया। जिले में कुल एक्टिव केस 1841 हो गए हैं। रोकथाम के लिए कुल 10 कंटेनमेंट जोन बनाए गए हैं।
ग्वालियर में 7 महीने बाद दो सौ पार
ग्वालियर में 24 घंटे में 225 कोरोना संक्रमित मिले हैं। शहर में सात महीने बाद कोरोना संक्रमितों ने दो सौ पार किया है। आखिरी बार सितंबर महीने में इतनी संख्या में संक्रमित मिले थे। इसके साथ ही बुधवार को दो संक्रमित की मौत भी हुई है।
आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ता भारत जीपीएस स्पूफिंग और सैटेलाइट इमेजरी जैसे खतरे भारत के लिए…
Ira Singh Khabar Khabaron Ki,27 July'25 The United States has taken a decisive step to…
Ira Singh Khabar Khabaron Ki,26 July'25 India’s foreign exchange reserves fell by $1.183 billion to…
Ira Singh Khabar Khabaron Ki,21 July'25 Indian cryptocurrency exchange CoinDCX has reported a security breach…
Ira Singh khabar Khabaron Ki,20 July'25 Madhya Pradesh Chief Minister Dr. Mohan Yadav has identified…
Ira Singh Khabar Khabaron Ki,17 July'25 MP Chief Minister Dr. Mohan Yadav, during his visit…