CCTV: शाम की सैर को निकले थे बुजुर्ग दंपत्ति, कार चलाते खयालों में खोई MNC-EXECUTIVE ने पीछे से कुचल दिया

नई दिल्ली, 07 अप्रेल। द्वारका-साउथ में शॉपिंग करने निकली बहुराष्ट्रीय कंपनी की एग्जीक्यूटिव नेकार से बुजुर्ग दंपत्ति को पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर लगने से दंपती उछलकर कार के नीचे आ गए। आसपास मौजूद लोगों ने कार के नीचे से निकालकर दोनों को अस्पताल में भर्ती करा दिया, जहां दोनों को मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस ने कार चालक महिला को गिरफ्तार कर लिया है। शॉपिंग के ख़यालों में खोई कार चला रही थी MNC एक्सीक्यूटिव, शाम की सैर करते बुजुर्ग दंपत्ति को पीछे ठोकर मारी और कुचला….  

जिला पुलिस उपायुक्त संतोष कुमार मीणा ने बताया कि मृत दंपत्ति की शिनाख्त शांति स्वरूप अरोड़ा (79) और अंजना अरोड़ा (62) के रूप में हुई है। दोनों द्वारका के सेक्टर-11 के स्प्रिंग अपार्टमेंट में रहते थे। आरोपी दीपाक्षी चौधरी द्वारका के सेक्टर-11 में अप्पू अपार्टमेंट में रहती है और किसी बहुराष्ट्रीय कंपनी में काम करती है। दीपाक्षी कार से शॉपिंग के लिए जा रही थी तभी दुर्घटना घट गई।

लापरवाही से कार चला रही MNC एग्जीक्यूटिव गिरफ्तार

पुलिस मिली जानकारी के अनुसार द्वारका के सेक्टर-11 स्थित मस्जिद के पास एक कार ने बुजुर्ग दंपती को कुचल दिया है। दोनों उस समय सड़क किनारे टहल रहे थे। दुर्घटना के बाद कार चला रही दीपाक्षी बाहर निकलकर शोर मचाने लगी। शोर सुनकर वहां काफी लोग जमा हो गए और कार से नीचे फंसे दंपती को करीब दस मिनट की मशक्कत के बाद बाहर निकाला, इसके बाद दुर्घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल दंपती को निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां दोनों को मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस ने दंपत्ति के परिजन को दुर्घटना की जानकारी दी। पुलिस ने कार चालक दीपाक्षी चौधरी के विरुद्ध लापरवाही से वाहन चलाने से मौत का मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया।

AddThis Website Tools
gudakesh.tomar@gmail.com

Recent Posts

हाइब्रिड युद्ध और जीपीएस स्पूफिंग: भारत के लिए रणनीतिक चुनौतियां

आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ता भारत जीपीएस स्पूफिंग और सैटेलाइट इमेजरी जैसे खतरे भारत के लिए…

2 days ago

GENIUS Act, U.S. Economic Revival, and India‑West Tensions Take Center Stage

Ira Singh Khabar Khabaron Ki,27 July'25 The United States has taken a decisive step to…

6 days ago

India’s forex reserves decline by $1.18Bn to$695.49

Ira Singh Khabar Khabaron Ki,26 July'25 India’s foreign exchange reserves fell by $1.183 billion to…

1 week ago

CoinDCX loses $44.2 million in hack,user funds unaffected

Ira Singh Khabar Khabaron Ki,21 July'25 Indian cryptocurrency exchange CoinDCX has reported a security breach…

2 weeks ago

CM Dr Yadav:Mercabarna’s integrated Agri-Model a game changer

Ira Singh khabar Khabaron Ki,20 July'25 Madhya Pradesh Chief Minister Dr. Mohan Yadav has identified…

2 weeks ago

CM Mohan Yadav invities Spanish businesses to invest in MP

Ira Singh Khabar Khabaron Ki,17 July'25 MP Chief Minister Dr. Mohan Yadav, during his visit…

2 weeks ago