VIDEO: मेरा नहीं तो किसी और का भी नहीं, गर्लफ्रैंड ने लिव-इन पार्टनर पर उड़ेल दिया तेजाब, खुद भी झुलसी-पार्टनर की मौत, दूसरी युवती से सगाई करने पर थी ख़फा

आगरा, 27 मार्च। प्रेमी ने दूसरी युवती से सगाई कर ली तो नाराज लिव-इन पार्टनर ने उस पर तेजाब उड़ेल दिया। उत्तरप्रदेश के आगरा में तेजाब हमले के बाद गुरुवार देर रात मृत्युपूर्व बयान दर्ज करा जिंदगी से हार बैठे कासगंज में सहावर क्षेत्र के गांव बाहपुर के देवेंद्र का पार्थिव शरीर पहुंचा तो कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। शुक्रवार को मृतक का अंतिम संस्कार किया गया, तो इकलौते बेटे के गम में मां बेसुध हो गई। मां ने इकलौते बेटे की हत्यारोपी को कड़ी सजा की मांग की है। लिव-इन पार्टनर की सगाई से नाराज नर्स ने रात को उसे बुलाया, सुबह उड़ेल दिया तेजाब….

बाहपुर का 28 वर्षीय देवेंद्र राजपूत आगरा के हरिपर्वत क्षेत्र स्थित लाल पैथ लैब पर सहायक पद पर तैनात था। पांच बहनों के इकलौता भाई देवेंद्र आगरा में खंदारी में किराए पर कमरा लेकर रहता था। औरेया जिले के अजीतमल कस्बे की सोनम पांडेय से उसकी दोस्ती थी। सोनम के मकान मालिक ने पुलिस को बताया कि वह देवेंद्र को अपना पति बताती थी। हाल ही में देवेंद्र की दूसरी युवती से सगाई हो गई थी, अगले महीने बारात जानी थी। सूत्रों के मुताबिक देवेंद्र से साथ लिव-इन में रहने वाली सोनम उसकी सगाई से बेहद ख़फा थी। उसने ठान लिया था कि देवेंद्र उसका नहीं हो सका तो किसी और के काबिल नहीं छोड़ेगी। पूरी रणनीति के साथ उसने देवेंद्र को बुधवार 24 मार्च की रात अपने कमरे पंखा सही कराने के बहाने बुलाया, फिर रात को वहीं सुला लिया। गुरुवार सुबह सोनम ने देवेंद्र पर तेजाब उड़ेल दिया। बुरी तरह झुलसे देवेंद्र को दिल्ली गेट स्थित एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां से दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल रेफर किया गया, लेकिन रास्ते में ही देवेंद्र ने दम तोड़ दिया। सोनम खुद भी झुलस गई थी, उसे भी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

मरते-मरते देवेंद्र बोला–सोनम ने अचानक उड़ेल दिया तेजाब

देवेंद्र नें मृत्यु पूर्व बयान दर्ज कराते हुए बता दिया है कि उसके मृत्यु के लिए सोनम ही जिम्मेदार है। खंदारी के शास्त्री नगर में अपने कमरे में तेजाब से झुलसी सोनम भी अस्पताल में भर्ती है। उसके विरुद्ध देवेंद्र के बयान के आधार पर हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है। सोनम के कमरे की तलाशी में जमीन पर पड़ा दूध रखने का स्टील का डिब्बा मिला। इसकी तली में बचा हुआ तेजाब भी मिला। मृतक देवेंद्र के जले हुए कपड़े और जूते भी इसी कमरे से बरामद हुए हैं, इन्हें फोरेंसिक लैब भेज दिया गया है।

पुलिस को है आरोपी नर्स के ठीक होने का इंतजार

उत्तरप्रदेश में औरेया के अजीतमल की निवासी सोनम पांडेय आगरा के सिकंदरा स्थित एक अस्पताल में नर्स है। वह आगरा में खंदारी के शास्त्रीनगर में किराये पर रह रही थी। गुरुवार सुबह उसके कमरे में कासगंज निवासी लैब सहायक देवेंद्र राजपूत तेजाब से झुलसा हुआ पाया गया था। देवेंद्र की मां कुसुमा ने सोनम पर ही बेटे की हत्या का आरोप लगया है। कुसुमा ने थाना हरीपर्वत में सोनम पांडेय के विरुद्ध मामला दर्ज कराया। निजी अस्पताल में भर्ती सोनम की हालत में सुधार हुआ है। हालांकि उसके बयान अभी दर्ज नहीं हो सके हैं। सोनम के पिता आगरा आ गए हैं, पुलिस उसके ठीक होने का इंतजार कर रही है।

AddThis Website Tools
gudakesh.tomar@gmail.com

Recent Posts

India’s forex reserves decline by $1.18Bn to$695.49

Ira Singh Khabar Khabaron Ki,26 July'25 India’s foreign exchange reserves fell by $1.183 billion to…

15 hours ago

CoinDCX loses $44.2 million in hack,user funds unaffected

Ira Singh Khabar Khabaron Ki,21 July'25 Indian cryptocurrency exchange CoinDCX has reported a security breach…

5 days ago

CM Dr Yadav:Mercabarna’s integrated Agri-Model a game changer

Ira Singh khabar Khabaron Ki,20 July'25 Madhya Pradesh Chief Minister Dr. Mohan Yadav has identified…

7 days ago

CM Mohan Yadav invities Spanish businesses to invest in MP

Ira Singh Khabar Khabaron Ki,17 July'25 MP Chief Minister Dr. Mohan Yadav, during his visit…

1 week ago

MP CM Mohan Yadav explores investment opportunities in Dubai

Ira Singh Khabar Khabaron Ki,17 July'25 Madhya Pradesh Chief Minister Dr. Mohan Yadav, currently on…

1 week ago

MP CM seeks global investments at UAE Business Forum

Ira Singh Khabar Khabaron Ki,17 July'25 Madhya Pradesh Chief Minister Dr. Mohan Yadav attended the…

1 week ago