ग्वालियर, 13 मार्च। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने कांग्रेस विधायक व पूर्व मंत्री डॉ.गोविंद सिंह के माफिया राज के बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि शिवराज के राज में माफिया के लिए कोई जगह नहीं है। वीडी शर्मा ने गोविंद सिंह को याद दिलाया कि वह खुद स्वीकार कर चुके हैं कि कांग्रेस की कमलनाथ सरकार के दौरान खनन पर पुलिस अफसरों की माफियागिरी चलती रही है। स्थानीय पुलिस अफसरों के इशारों पर ही ठेके तय किए जाते रहे हैं। आने वाले नगर निगम चुनावों की तैयारी का जायजा लेने शनिवार को ग्वालियर आए भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कहा कि उनकी पार्टी विकास की राजनीति करती है, और कार्यकर्ताओं की मेहनत से हम चुनावों में साबित कर देंगे कि किसने झूठे नारियल फोड़े हैं।
पूर्व मंत्री और कांग्रेस विधायक गोविंद सिंह के बयान, ‘माफियाओं से सरकार तक पैसे पहुंचते हैं’ का जवाब देते हुए वीडी शर्मा ने हमला बोलते हुए कहा कि गोविंद सिंह खुद अपनी सरकार के समय भी यह कहते आ रहे हैं कि यहां पुलिस राज चल रहा है, पुलिस अफसर तय कर रहे हैं कि कितने में ठेका जाएगा। गोविंद सिंह का कैरेक्टर हमेशा से ऐसा ही रहा है। गोविंद सिंह चिंता ना करें शिवराज के राज में सब अच्छा ही अच्छा होगा।
जनता तय करेगी नगर सरकार के लिए विकास का रोड़ मैप, निकाय चुनाव में हम बनाएंगे इतिहास
ग्वालियर प्रवास के दौरान संवाद माध्यमों से चर्चा के दौरान भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा ने उनकी पार्टी संगठन की मजबूती के आधार पर चुनाव लड़ती है और जीतती है। आने वाले नगरीय निकाय चुनाव की दृष्ठि से पार्टी एक नई योजना पर कार्य कर रही है। हम घोषणा पत्र बनाने से पहले हम सभी नगर निगम क्षेत्रों में वहां की प्रबुद्ध जनता से संवाद कर जानेंगे कि उनका शहर कैसा हो और इसके लिए उनके क्या सुझाव हैं। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने दावा किया कि गुजरात नगरीय निकाय चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने 84 प्रतिशत सीटें जीतकर इतिहास बनाया है, उसी प्रकार मध्यप्रदेश में भी हम इतिहास बनाएंगे।
Ira Singh Khabar Khabaron ki,14 May '25 India’s retail inflation eased to a six-year low…
Ira Singh Khabar Khabaron Ki,13 May’25 India’s ascent as a global hub for Global Capability…
Ira Singh Khabar Khabaron Ki,09 May’25 Heightened geopolitical tensions threaten to unravel Pakistan’s fragile economic…
Ira Singh Khabar Khabaron Ki,05 May’2025 The United States is expected to seek significant changes…
Gwalior Khabar Khabaron Ki,05 May'25 In a ceremony marked by tradition and reverence, senior IPS…
Ira Singh Khabar khabaron Ki,4 May'25 Foreign Portfolio Investors (FPIs) injected Rs4,223 crore into Indian…