VIDEO: ड्यूटी पहले, लेकिन ममता का भी कोई मोल नहीं, दुधमुंहे बेटे को हृदय से लगाए कॉन्स्टेबल ने मुस्तैदी से निभाई ट्रैफिक कंट्रोल की ड्यूटी

चंडीगढ़, 08 मार्च। चंडीगढ़ में ट्रैफिक पुलिस की महिला कांस्टेबल के एक साल के बच्चे को गोद में लेकर ड्यूटी करते वीडियो हजारों लोगों ने सलाम किया। प्रियंका चंडीगढ़ के सेक्टर 15-23 चौक पर ड्यूटी दे रहीं थी। बेटा छोटा है, मां के बिना रह नहीं सकता, लेकिन ड्यूटी से कोताही क़तई नहीं….

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर दुनिया भर में महिलाओं का सम्मान हो रहा है, लेकिन khabarkhabaronki.com सम्मान दे रहा है उस चंटीगढ़ की उस कर्तव्यनिष्ठ कॉन्स्टेबल को, जिसने ममता और महकमे दोनों के प्रति अपने कर्त्तव्य को भली भांति निभाकर मिसाल पेश की….

प्रियंका ने बताया, ‘मेरा बच्चा छोटा है, मेरे बिना वह घर पर नहीं रह पाता है। अक्सर मेरे पति या परिवार वाले बच्चे को लेकर मेरी ड्यूटी वाली जगह आ जाते हैं। बच्चा अगर रोता है तो मैं उसे कुछ समय के लिए गोद में उठा लेती हूं, लेकिन अपनी ड्यूटी में कोताही नहीं करती हूं।

चंडीगढ़ में बीते शुक्रवार ट्रैफिक पुलिस की महिला कांस्टेबल प्रियंका अपने एक साल के बेटे को गोद में लेकर ड्यूटी करती हुई नजर आई। इस दौरान लोगों ने उनका वीडियो बनाया और सोशल मीडिया पर शेयर किया, देखते-देखते वीडियो वायरल हो गया।

मां ने निभाई एक साल बेटे और महकमे की ड्यूटी एक साथ

ज्ञातव्य है कि चंडीगढ़ पुलिस के ट्रैफिक विंग में भारी संख्या में महिला पुलिस कर्मी तैनात हैं, जिनकी ड्यूटी अक्सर चौराहों पर ट्रैफिक कंट्रोल और VIP मूवमेंट के दौरान लगाई जाती है। शुक्रवार को शहर के सेक्टर-15-23 चौराहे पर होटल माउंट-व्यू क्षेत्र में तैनात कांस्टेबल प्रियंका अपने डेढ़ साल के बेटे को गोद में उठाए हुए ट्रैफिक कंट्रोल करते हुए दिखाई दीं। बेटे को अपने अंक में चिपकाए ट्रैफिक संभालती चंडीगढ़ ट्रैफिक पुलिस की महिला कांस्टेबल के जज्बे को सोशल मीडिया पर लाखों लोगों ने सलाम किया, उनके काम की सराहना भी की।

gudakesh.tomar@gmail.com

Recent Posts

इजरायल ने हमास को दिया शांति का प्रस्ताव, कहा- डील पर चर्चा से निकलेगा रास्ता

येरुशलम। एक साल से इजरायल-हमास के बीच चल रही जंग ने हजारों लोगों की जान…

1 hour ago

भारतीय सेना के शीर्ष कमांडर ने क्यों की पाकिस्तानी सैनिकों की तारीफ……गदगद हुआ पाकिस्तान

इस्लामाबाद । भारत और पाकिस्तान दोनों की ही सेनाएं संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की ओर…

1 hour ago

हिजबुल्लाह के 100 से ज्यादा रॉकेट लॉन्चर्स, 1000 रॉकेट बैरल सब इजराइल ने कर दिए बर्बाद

बेरूत। लेबनान में पिछले तीन दिनों में पेजर, वॉकी-टॉकी और फिर सोलर एनर्जी सिस्टम में…

1 hour ago

चेचन्या के लीडर कादिरोव का चौंकाने वाला दावा…..मैंने साइबरट्रक को जंग के मैदान में उतारा

कीव । चेचन्या के लीडर और वॉरलार्ड रमजान कादिरोव ने चौंकाने वाला खुलासा किया है।…

1 hour ago

इजरायल का बेरुत पर हवाई हमला, हिज्बुल्लाह कमांडर अकील समेत 59 की मौत

तेल अवीव। इजरायली सेना ने शुक्रवार को बेरूत में हवाई हमला किया, जिसमें हिज्बुल्लाह के…

2 hours ago