भिण्ड, 05 मार्च। महाराष्ट्र के उल्हास नगर से नेपाल में अपने घर जा रहा परिवार के साथ NH-92 पर भिंड में मेहगांव के पास दुर्घटना घट गई। उनकी कार को सामने से आ रहे अज्ञात भारी वाहन कुचल कर तेजी से गायब हो गया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार की अगली सीट खिसक कर पीछे की सीट से चिपक गई। कार में सवार एक महिला और तीन पुरुषों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 7 लोग घायल हो गए। मरने वालों में पत-पत्नी और बेटा शामिल हैं। घायलों को ग्वालियर के जयारोग्य अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
पुलिस सूत्रों के अनुसार शुक्रवार सुबह 5 बजे भिण्ड जिले के मेहगां के पास NH-92 पर ज्ञानेन्द्र का पुरा पर हुई दुर्घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने राहगीरों की मदद से घायलों और शवों को बाहर निकाला। सभी घायलों को जयारोग्य अस्पताल रैफर कर दिया गया।
अब तक मिली जानकारी के अनुसार नेपाल के सेतुरी निवासी शेर बहादुर हुड्डा, विनोद व अन्य सभी महाराष्ट्र के उल्हास नगर में वॉचमैन हैं। हर साल वह मार्च माह शिवरात्रि-पूजा करने घर जाते हैं। इसी सिलसिले में महाराष्ट्र के उल्हास नगर से शेरबहादुर परिवार व मित्रों समेत कुल 11 लोग कार MH02BT-8385 में सवार होकर गुरुवार निकले थे। शुक्रवार सुबह जब यह लोग NH-92 (नेशनल हाइवे) पर ज्ञानेन्द्र का पुरा के पास पहुंचे तभी सामने से आ रहे तेज रफ्तार अज्ञात भारी वाहन ने टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही नेपाली परिवार की कार बुरी तरह पिचक गई। कार में सवार लोगों की चीख पुकार सुन राहगीर जुटे और पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और कार में फंसे घायलों को गैस कटर के कार की बॉडी काट कर निकाला गया। दुर्घटना में चार लोगों की मौके पर ही मौत हो चुकी थी। कार में सवार सात लोग बुरी तरह घायल हुए थे। पुलिस ने घायलों को ग्वालियर के जयारोग्य अस्पताल रैफर कर दिया, इनमें से तीन की हालत खबर लिखे जाने तक भी नाजुक बताई जा रही है।
बेटा समेत पति-पत्नी की मौत
कार में 11 लोग सवार थे। टक्कर मारने के बाद आरोपी चालकतेजी से फरार हो गया, इसलिए पता नहीं चल सका कि टक्कर किसने मारी थी। पुलिस को आशंका है कि टक्कर मारने वाला कोई ट्रक ही हो सकता है।
ये हुआ मृत्यु के शिकार
मान बहादुर (45) पुत्र जीतबहादुर सिंह, काला रावल (48) पुत्र तल्ला रावल,
सूजा (43) पत्नी काला रावल और टोपेन्द्र (23) रावल पुत्र काला रावल
दुर्घटना में ये हुए घायल
उदय कुमार हुड्डा (31), कृष्णा हुड्डा (28) पुत्र परशुराम, सीता (27) पुत्री परशुराम, विनोद कुमार (30, शेरबहादुर हुड्डा (42), प्रकाश कुमार (21) और किशन सिंह (28)
आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ता भारत जीपीएस स्पूफिंग और सैटेलाइट इमेजरी जैसे खतरे भारत के लिए…
Ira Singh Khabar Khabaron Ki,27 July'25 The United States has taken a decisive step to…
Ira Singh Khabar Khabaron Ki,26 July'25 India’s foreign exchange reserves fell by $1.183 billion to…
Ira Singh Khabar Khabaron Ki,21 July'25 Indian cryptocurrency exchange CoinDCX has reported a security breach…
Ira Singh khabar Khabaron Ki,20 July'25 Madhya Pradesh Chief Minister Dr. Mohan Yadav has identified…
Ira Singh Khabar Khabaron Ki,17 July'25 MP Chief Minister Dr. Mohan Yadav, during his visit…