फौजी बन फौजियों से करता था ठगी, मध्यप्रदेश, दिल्ली, महाराष्ट्र. और तेलंगाना पुलिस तक को थी तलाश

ग्वालियर, 28 फरवरी। ग्वालियर में शासकीय रेलवे पुलिस (GRP) ने एक ऐसे शातिर ठग को दिल्ली पुलिस की मदद से पकड़ा है जो सिर्फ फौजियों को टारगेट करता था। ठग खुद को फौजी बताकर दूसरे फौजियों का विश्वास जीतता था, और मदद के बहाने एटीएम कार्ड गायब करके खातों को खाली कर देता था। करीब एक सप्ताह पहले ग्वालियर GRP की सूचना पर दिल्ली में पकड़े गए शातिर को प्रोडक्शन वारंट पर ग्वालियर लाया गया है। फौजी बन फौजी का ATM उड़ाया, कर दिया खाता खाली…..

प्रारंभिक पूछताछ में बदमाश ने कई वारदातों को स्वीकार किया है। पुलिस ने बीते साल सितंबर में एक फौजी के खाते से उड़ाए गए ढाई लाख रुपयों में से करीब दो लाख रुपए बरामद कर लिए हैं। शातिर के कब्जे से ₹36 हजार कीमत के गहने भी बरामद किए गए हैं। इस शातिर को तेलंगाना पुलिस भी ग्वालियर पुलिस का ट्रांजिट रिमांड खत्म होने के बाद वारंगल ले जाने की तैयारी में है।

फौजी से दोस्ती कर, चुरा लेता था ATM कार्ड

उत्तरप्रदेश के मिर्जापुर का रहने वाला सुनील कुमार दुबे खुद को फौजी बताकर फौजी और अर्ध-सैनिक बलों के जवानों से दोस्ती गांठ लेता था। उनका भरोसा जीतने के बाद सुनील दुबे फौजी को अपने साथ खाने-पीने में शामिल करता और उसके कई कामों में मदद के उसका विश्वास जीत लेता था। इसी दौरान किसी भुगतान के बहाने फौजी शिकार के साथ पहले खुद ATM बूथ में जाता था और बाहर निकल कर बताता था कि उसका कार्ड ठीक से काम नहीं कर रहा है। सुनील परेसानी इस तरह जताता था कि दोस्त बन कर भरोसे में आया फौजी सुनील के अनुरोध पर ATM कार्ड सुनील को सिर्फ यह कंफर्म करने के लिए देता था कि बूथ में लगी  ATM मशीन में कोई खराबी तो नहीं। इसी दौरान वह शातिराना अंदाज से फौजी का पिन नंबर देख याद कर लेता था। बाद में सहयात्रा के दौरान शिकार का पर्स गायब कर देता था।

जम्मू-कश्मीर में पोस्टिंग बता रायसेन के फौजी से की थी ठगी

ठग ने ग्वालियर में बीते साल 7 सितंबर को रायसेन निवासी फौजी अभिषेक गौड़ का इसी तरह से ATM कार्ड हासिल किया था। अभिषेक को उसने अपनी तैनाती नौशेरा जम्मू-कश्मीर बताई थी। धोखाधड़ी के शिकार अभिषेक ने ग्वालियर स्टेशन पर उतर कर शिकायत दर्ज कराई थी। ठग के पोस्टर भी दिल्ली और उसके आसपास के स्टेशनों पर लगवाए थे। इसी सूचना पर एक टैक्सी वाले ने संदिग्ध युवक को देखा और पोस्टर में छपे नंबर से पुलिस से संपर्क किया। ग्वालियर पुलिस ने दिल्ली पुलिस से संपर्क स्थापित कर सुनील दुबे को पकड़ लिया। जीआरपी ग्वालियर के मुताबिक शातिर अपराधी ने करनाल, बारंगल, गुजरात, नागपुर, मुंबई और दिल्ली समेत कई राज्यों में वारदातों को अंजाम दिया है। फिलहाल 6 वारदातों का खुलासा हो गया है, आरोपी से अभी और रिकवरी और दूसरी वारदातों के संबंध में पूछताछ की जा रही है।

gudakesh.tomar@gmail.com

Recent Posts

इजरायल ने बताया अब आगे कैसे लड़ा जाएगा युद्ध

तेल अवीव। पेजर ब्लास्ट के एक दिन बाद ही बुधवार को वॉकी-टॉकी फट गए। इस…

34 mins ago

जब तक फिलिस्तीनी राज्य नहीं बनेगा, इजरायल से कोई राजनयिक संबंध नहीं:प्रिंस

रियाद। सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस और पीएम मोहम्मद बिन सलमान अल ने कहा कि…

40 mins ago

अमेरिका जाने के लिए जान खतरे में डाल रहे भारतीय

वॉशिंगटन। भारतीय नागरिक अब उत्तरी बॉर्डर का रुख कर रहे हैं, जहां वे अमेरिका में…

45 mins ago

अफ्रीका में अकाल से हालात बिगड़े, नदी और तालाब सूखे, जमीन में पड़ गईं दरारें

लुसाका। पिछले कुछ समय से अफ्रीका के अनेक देश सूखा और अकाल की स्थिति से…

48 mins ago

तिरुपति मंदिर के लड्डुओं में जानवरों की चर्बी का हुआ इस्तेमाल: सीएम नायडू

-रेड्डी की पार्टी ने आरोपों को किया खारिज, बयान को बताया दुर्भावनापूर्ण हैदराबाद। आंध्र प्रदेश…

51 mins ago

मालगाड़ी पटरी से उतरी तो तहस-नहस हो गया रेलवे ट्रेक, 42 ट्रेनों के बदलना पड़े रास्ते

आगरा। आगरा-दिल्ली रेलमार्ग से गुजरने वाली 42 ट्रेनों का रास्ता बदला गया है। वजह ये…

56 mins ago