शहर के नामी व्यापारियों के 6 बीघा खेतों में लहलहा रही थी अफीम की फसल, टीम नार्कोटिक्स ने नष्ट कराई

ग्वालियर, 21 फरवरी। शहर से सटे डोंगरपुर इलाके में करबी छह बीघा खेत पर अफीम की लहलहाती फसल को केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो ने जिला प्रशासन की मदद से नष्ट करा दिया। शनिवार देर शाम की गई कार्रवाई में नष्ट की गई  अफीम की कीमत करोड़ों में आंकी गई है। नारकोटिक्स ब्यूरो की टीम ने फसल जब्त कर मौके से एक पूरन नाम के युवक को गिरफ्तार किया है, वह स्वयं को जमीन का केयरटेकर बता रहा है। आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की जा रही है।

शहर से सटे सिरोल के नजदीक डोंगरपुर में बड़े स्तर पर अफीम की पैदावर की खुफिया सूचना केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो को मिली थी।सूचना की पुष्टि के बाद शनिवार दोपहर जिला प्रशासन और टीम नारकोटिक्स ने पुलिस फोर्स के साथ  डोंगरपुर के खेतों में दबिश दी। यहां करीब 6 बीघा (1.58 हैक्टेयर) जमीन पर अफीम की फसल लहलहा रही थी। फसल की रखवाली कर रहे पूरन कुशवाह को गिरफ्तार कर खेतों में खड़ी फसल को नष्ट कराया गया। नारकोटिक्स की टीम ने अफीम जब्त कर अपने कब्जे में ले ली। केयर टेकर पूरन को भी टीम नारकोटिक्स अपने साथ ले गई। जब्त हुई अफीम की कीमत करीब तीन करोड़ रुपए से अधिक आंकी गई है।

इनकी जमीन पर हो रही थी अफीम की फसल

सीजर टीम में शामिल तहसीलदार कुलदीप दुबे ने बताया कि जिस जमीन पर अफीम की फसल हो रही थी वह डोंगरपुर के सर्वे क्रमांक 406, 407, 408 हैं। सर्वे क्रमांक 406 और 407 जानकी पत्नी दामोदर झवर के नाम पर है, जबकि सर्वे क्रमांक 408 तेज सिंह व कारोबारी सुनील गांधी के नाम पर है। टीम नारकोटिक्स इन्हें तलाश कर रही हैं। भू-स्वामियों में से झवर शहर के बड़े कारोबारी हैं। सुनील गांधी भी कारोबारी और बिल्डर्स होने के साथ-साथ एक पूर्व डीजी के रिश्तेदार बताए गए हैं। नारकोटिक्स को संदेह है कि यहां अफीम की पैदावार कर इसे अन्य राज्यों में सप्लाई किया जाता था। गिरफ्तार किया गया केयरटेकर पूरन कुशवाह कुछ ज्यादा नहीं बता पा रहा है।

नीमच में गेहूं व रायडा की फसलों के बीच छिपा कर हो रही ती अफीम की खेती

केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो में नारकोटिक्स उपायुक्त महाराज सिंह ने जानकारी दी है कि 19 फरवरी को ब्यूरो की टीम ने खुफिया सूचना के आधार पर मध्यप्रदेश के  नीमच जिले में रामपुरा तहसील के पगारा गांव में गेहूं व रायडा की फसलों के बीच 10 खेतों में लहलहा रही 0.28 हैक्टेयर में अफीम की फसल को जब्त कर लिया गया। राजस्थान के कोटा में फतेहपुर टोल प्लाजा से गुजरे ट्रक क्रमांक RJ19 GC4830 से 4836.200 Kgs प्रतिबंधित पोस्त दाना जब्त किया गया, इसकी बाजार कीमत कर 96 लाख रुपए आंकी गई है। ट्रक के 32 वर्षीय ड्राइवर ओमप्रकाश विश्नोई को गिरफ्तार कर लिया गया है।  

gudakesh.tomar@gmail.com

Recent Posts

Nifty Surpasses 25,750 as Bulls Dominate Dalal Street

Ira Singh Khabar Khabaron Ki,20 Sep'24 Indian benchmark indices soared to new record highs for…

38 mins ago

इजरायल ने बताया अब आगे कैसे लड़ा जाएगा युद्ध

तेल अवीव। पेजर ब्लास्ट के एक दिन बाद ही बुधवार को वॉकी-टॉकी फट गए। इस…

4 hours ago

जब तक फिलिस्तीनी राज्य नहीं बनेगा, इजरायल से कोई राजनयिक संबंध नहीं:प्रिंस

रियाद। सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस और पीएम मोहम्मद बिन सलमान अल ने कहा कि…

4 hours ago

अमेरिका जाने के लिए जान खतरे में डाल रहे भारतीय

वॉशिंगटन। भारतीय नागरिक अब उत्तरी बॉर्डर का रुख कर रहे हैं, जहां वे अमेरिका में…

4 hours ago

अफ्रीका में अकाल से हालात बिगड़े, नदी और तालाब सूखे, जमीन में पड़ गईं दरारें

लुसाका। पिछले कुछ समय से अफ्रीका के अनेक देश सूखा और अकाल की स्थिति से…

4 hours ago

तिरुपति मंदिर के लड्डुओं में जानवरों की चर्बी का हुआ इस्तेमाल: सीएम नायडू

-रेड्डी की पार्टी ने आरोपों को किया खारिज, बयान को बताया दुर्भावनापूर्ण हैदराबाद। आंध्र प्रदेश…

4 hours ago