पेइंग-गेस्ट बन आई बबली 25 लाख पार कर फरार, बॉयफ्रैंड के साथ दिल्ली में कार खरीदने पहुंची तो हुई गिरफ्तार

ग्वालियर, 18 फरवरी। पेइंग गेस्ट बनकर सिटी सेंटर में प्रॉपर्टी कारोबारी के घर से 25 लाख रुपए की चोरी करने वाली एक युवती दिल्ली में अपने बॉयफ्रेंड के साथ तफरी कर रही थी। पुलिस ने उसे बुधवार देर शाम गिरफ्तार कर उसकी दूसरी सहेली की तलाश जारी रखी है। पेइंग गेस्ट्स ने घर सूना पाते ही कर दिया 25 लाख का माल पार….

ज्ञातव्य है कि शहर में सिटी सेंटर के पटेल नगर में रहने वाले प्रॉपर्टी कारोबारी अशोक मखीजा ने 15 फरवरी को पंजाब की रहने वाली 2 युवतियों को अपने यहां बतौर पेइंग गेस्ट रखा था। प्रॉपर्टी कारोबारी ने इनका पुलिस वेरिफिकेशन भी नहीं कराया था। इसका फायदा उठाते हुए युवतियों ने मखीजा और उनकी पत्नी के किसी काम से घर के बाहर जाने पर मौका देख घर की तिजोरी पर हाथ साफ कर दिया। दोनों 20 लाख रुपये की नकदी और लगभग 7-8 तौला सोना पार कर फरार हो गईं। माखीजा दंपत्ति घर वापस पहुंचे तब चोरी का खुलासा हुआ। उन्होंने इसकी शिकायत विश्वविद्यालय पुलिस थाने में दर्ज कराई।

कार खरीदने पहुंची और फंस गई पुलिस के चंगुल में

वारदात के बाद से ही युवतियों की फोन लोकेशन दिल्ली में आ रही थी। पुलिस की टीमें भी 48 घंटे से दिल्ली में ही थीं। बुधवार शाम पुलिस को सफलता मिली एक युवती बॉयफ्रेंड के साथ कार खरीदने पहुंची थी तभी पुलिस ने उसे हिरासत में लिया है। फिलहाल युवती की सहेली की तलाश की जा रही है। इनको ग्वालियर लाकर पूछताछ की जाएगी। दरअसल पुलिस ने दोनों युवतियों में से एक का मोबाइल नंबर सर्विलांस पर लगाया तो उसकी लोकेशन रात से दिल्ली में मिलने लगी। इस पर तत्काल विश्वविद्यालय थाना पुलिस की एक टीम दिल्ली पहुंची। यहां से शुक्रवार शाम को बबीता को बॉयफ्रेंड के साथ हिरासत में ले लिया है। इसके बाद दिल्ली में उसके ठिकाने से पुलिस ने कुछ जेवरात और कैश भी बरामद किया है। आधा माल लेकर बबीता की सहेली गुलप्रीत कौर फरार है। बबीता पर दिल्ली में भी कई चोरी के मामले दर्ज हैं। पुलिस को आशंका है कि इससे कई इंटरस्टेट चोरी की वारदातों का खुलासा हो सकता है। फिलहाल पूछताछ जा रही है।

एक दिन की मेहमान ले उड़ीं 25 लाख की नकदी व जेवरात

शहर के पटेल नगर मनोहर इंक्लेव के पास 61 वर्षीय प्रॉपर्टी कारोबारी व बिजली विभाग के ठेकेदार अशोक माखीजा पत्नी किरन के साथ रहते हैं। उनकी एक बेटी है, जो दिल्ली में रहती है। मंगलवार को उनके घर में 20 लाख रुपए नगद समेत 25 लाख रुपए की चोरी हुई थी। अकेले रहने के कारण माखीजा दंपति लड़कियों को पेइंग-गेस्ट रख लेते थे। सोमवार रात 8 बजे दो युवतियां उनके यहां रूम लेने पहुंची थीं। उन्होंने बताया था कि वह पंजाब के जालंधर से आई हैं। अपना परिचय 29 वर्षीय बबीता व 30 वर्षीय गुलप्रीत कौर के रूप में दिया था। दोनों ने 600 रुपए में एक दिन के लिए रूम लिया था। रात को उन्होंने शराब पी और खाना खाया और मंगलवार को सुबह नाश्ता भी किया। मंगलवार दोपहर माखीजा दंपत्ति काम से बाहर गए, लौटे तो किरन माखीजा अलमारी कुछ सामान निकालने पहुंचीं। तब पता लगा कि लॉकर से 20 लाख रुपए नकद, करीब 12 तोला सोना गायब था।

gudakesh.tomar@gmail.com

Recent Posts

इजरायल ने बताया अब आगे कैसे लड़ा जाएगा युद्ध

तेल अवीव। पेजर ब्लास्ट के एक दिन बाद ही बुधवार को वॉकी-टॉकी फट गए। इस…

9 mins ago

जब तक फिलिस्तीनी राज्य नहीं बनेगा, इजरायल से कोई राजनयिक संबंध नहीं:प्रिंस

रियाद। सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस और पीएम मोहम्मद बिन सलमान अल ने कहा कि…

14 mins ago

अमेरिका जाने के लिए जान खतरे में डाल रहे भारतीय

वॉशिंगटन। भारतीय नागरिक अब उत्तरी बॉर्डर का रुख कर रहे हैं, जहां वे अमेरिका में…

19 mins ago

अफ्रीका में अकाल से हालात बिगड़े, नदी और तालाब सूखे, जमीन में पड़ गईं दरारें

लुसाका। पिछले कुछ समय से अफ्रीका के अनेक देश सूखा और अकाल की स्थिति से…

23 mins ago

तिरुपति मंदिर के लड्डुओं में जानवरों की चर्बी का हुआ इस्तेमाल: सीएम नायडू

-रेड्डी की पार्टी ने आरोपों को किया खारिज, बयान को बताया दुर्भावनापूर्ण हैदराबाद। आंध्र प्रदेश…

26 mins ago

मालगाड़ी पटरी से उतरी तो तहस-नहस हो गया रेलवे ट्रेक, 42 ट्रेनों के बदलना पड़े रास्ते

आगरा। आगरा-दिल्ली रेलमार्ग से गुजरने वाली 42 ट्रेनों का रास्ता बदला गया है। वजह ये…

30 mins ago