सांसद सिंधिया बोले–मैं बनूंगा ट्रैफिक वार्डन, यातायात सुधारना है तो हर नागरिक ले जिम्मेदारी

ग्वालियर, 15 फरवरी। पूर्व केंद्रीय मंत्री भाजपा सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा है कि ट्रैफिक की व्यवस्था को व्यवस्थित करने की जिम्मेवारी अकेले प्रशासन की नहीं है प्रशासन में कर्मचारी और अधिकारी सीमित हैं। हमें अपनी जिम्मेवारी समझना होगी उन्होंने कहा कि बीती रात को शहर के यातायात को सुधारने की दशा में उन्होंने शहर के तमाम समाजसेवियों बुद्धिजीवियों के साथ चर्चा की है, सभी लोग हाथ बंटाने के लिए तैयार हैं। वह खुद भी ऐसा करना चाहते हैं। सांसद सिंधिया ने खुद भी ट्रैफिक वार्डन बनना मंजूर किया है। संवाद माध्यमों के पेट्रोलियम पदार्थों की मूल्य-वृद्धि पर किए सवाल पर राज्यसभा सांसद ने केंद्र सरकार का बचाव करते हुए इसके लिए अंतरराष्ट्रीय बाजार को कारण बताया।  

राज्यसभा सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा है कि शहर की यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए हमें नए सिरे से ट्रैफिक प्लान बनाना होगा। केवल शासन और प्रशासन के माध्यम से ही नहीं बल्कि समाज के प्रबुद्ध लोगों को जोड़कर शहर की यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ करना होगा। शहर की यातायात व्यवस्था को बेहतर करने के लिये ट्रैफिक वार्डन शहर के प्रमुख लोगों को बनाया जाए। ट्रैफिक वार्डन के रूप में मैं स्वयं भी शामिल रहूंगा। सिंधिया शहर के विकास को लेकर विभिन्न संस्थाओं ओर समूह के लोगों से चर्चा कर रहे थे। इस कार्यक्रम शहर के राजनैतिक व्यापारिक ओर समाजसेवी संस्थाओं सहित 40 से अधिक धार्मिक संस्थाओं से जुड़े हुए लोग शामिल थे। इस दौरान कैट के बैनर पर आयोजित कार्यक्रम में महिला उद्यमियों का सम्मान किया गया।

सांसद सिंधिया–पेट्रोलियम पदार्थों की कीमतें बढ़ने में केंद्र का कोई दोष नहीं

पेट्रोलियम पदार्थ के दाम लगातार आसमान पर पहुंच गए हैं। शहर में पेट्रोल 96.89 रुपए पहुंच गया है, जबकि डीजल 89.39 रुपए है। विपक्ष लगातार भारतीय जनता पार्टी की केन्द्र और राज्य सरकार पर हमलावर हो रहा है। सोमवार को व्यापारियों के साथ शहर विकास की समीक्षा और संभावनाओं पर हुई चर्चा में भी इसी महंगाई का मुद्दा चर्चा में आया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया ने इस पर सरकारों का बचाव किया और इसके लिए अंतरराष्ट्रीय बाजार व्यवस्था को जिम्मेदार बताया। सांसद ने व्यापारियों को भरोसा दिलाया कि जल्द महंगाई पर काबू पाया जाएगा। केन्द्र सरकार इस दिशा में काफी प्रयास कर रही है। इसके बाद उन्होंने व्यापारियों की समस्याओं को सुना और उन्हें मदद का आश्वासन भी दिया। इस मौके पर उनके साथ ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर, पूर्व मंत्री नारायण सिंह कुशवाह, व्यापारिक संस्था चैंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष, मानसेवी सचिव, सचिव अन्य सदस्य व व्यापारिक संस्था कैट के अध्यक्ष व सदस्य उपस्थित रहे।

gudakesh.tomar@gmail.com

Recent Posts

Nifty Surpasses 25,750 as Bulls Dominate Dalal Street

Ira Singh Khabar Khabaron Ki,20 Sep'24 Indian benchmark indices soared to new record highs for…

2 hours ago

इजरायल ने बताया अब आगे कैसे लड़ा जाएगा युद्ध

तेल अवीव। पेजर ब्लास्ट के एक दिन बाद ही बुधवार को वॉकी-टॉकी फट गए। इस…

5 hours ago

जब तक फिलिस्तीनी राज्य नहीं बनेगा, इजरायल से कोई राजनयिक संबंध नहीं:प्रिंस

रियाद। सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस और पीएम मोहम्मद बिन सलमान अल ने कहा कि…

5 hours ago

अमेरिका जाने के लिए जान खतरे में डाल रहे भारतीय

वॉशिंगटन। भारतीय नागरिक अब उत्तरी बॉर्डर का रुख कर रहे हैं, जहां वे अमेरिका में…

5 hours ago

अफ्रीका में अकाल से हालात बिगड़े, नदी और तालाब सूखे, जमीन में पड़ गईं दरारें

लुसाका। पिछले कुछ समय से अफ्रीका के अनेक देश सूखा और अकाल की स्थिति से…

5 hours ago

तिरुपति मंदिर के लड्डुओं में जानवरों की चर्बी का हुआ इस्तेमाल: सीएम नायडू

-रेड्डी की पार्टी ने आरोपों को किया खारिज, बयान को बताया दुर्भावनापूर्ण हैदराबाद। आंध्र प्रदेश…

6 hours ago