VIDEO-इंदौर नगरनिगम चुनावः भितरघात से डरी कांग्रेस ने कुरआन की क़समें खाकर किए वफ़ा के वादे

इंदौर, 09 फरवरी। नगरनिगम चुनाव में भितरघात से डर रही कांग्रेस ने पार्षद पद के मुस्लिम दावेदारों को मुस्लिम इलाकों में इकट्ठा कर कुरआन की क़समें खिलाई जा रही हैं। कांग्रेस की इंदौर शहर इकाई के अध्यक्ष विनय बाकलीवाल इस तरह के आयोजन करा रहे हैं। मुस्लिम कार्यकर्ताओं के इस तरह के कुरआन शपथ गृहण आयोजन का एक वीडियो वायरल हो गया है। वीडियो में कांग्रेस के मेयर पद के संभावित प्रत्याशी विधायक संजय शुक्ला और विनय बाकलीवाल मुस्लिम कार्यकर्ताओं के साथ कुरआन की शपथ लेते नज़र आ रहे हैं।

कुरआन की शपथ लेने के इन आयोजनों के उजागर होने से भाजपा को कांग्रेस पर निशाना साधने का मौक मिल गया है। इंदौर के शहर काजी ने भी मजहब के नाम पर इस तरह की राजनीति गलत क़रार दिया है। कुरआन की कसमें-वादों का कांग्रेसी दांव….

इंदौर में नगरीय निकाय चुनाव के पहले कांग्रेस और भाजपा सियासी दांव-पेचों के खेल में जुट गई हैं। नगर सरकार कबिज होने के होड़ में दोनों ही दल दमखम दिका रहे हैं। कांग्रेस के इंदौर शहर इकाई के अध्यक्ष विनय बाकलीवाल अपनी पार्टी के मेयर पद के संभावित उम्मीदवार विधायक संजय शुक्ला को लेकर मुस्लिम इलाकों में जा जा कर पार्षद पद के दावेदारों को एकजुट कर रह रहे हैं। इसके लिए कार्यकर्ताओं को क़ुरान की क़समें खिलाई जा रही हैं। क़सम यह है कि किसी को भी टिकट मिले, टिकट तय होने के बाद एकजुट होकर कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवार को हर हाल में समर्थन कर जिताना है। दरअसल इंदौर के चंदननगर में कसमों-वादों वाले आयोजन का वीडियो वायरल हुआ है। जिसमें शहर कांग्रेस अध्यक्ष विनय बाकलीवाल इस क्षेत्र के पार्षद पद के पांच दावेदारों को कुरान की कसम खिलवाते दिखाई दे रहे हैं। इसमें कहा जा रहा है कि उन पांच में से जिस किसी को भी टिकट मिलेगा, बाकी सभी लोग उसकी मदद करेंगे। उनके साथ मंच पर कांग्रेस विधायक संजय शुक्ला भी दिखाई दे रहे हैं, जो मेयर पद के संभावित उम्मीदवार हैं। बाकलीवाल ने अपने भाषण के दौरान कहा कि कुरान की कसम खाइए, जिसे टिकट मिलेगा, सब उसकी मदद करेगा। साथ ही सभी लोग मिलकर महापौर पद के उम्मीदवार संजय शुक्ला को भी वोट दिलाएंगे। उन्होंने कहा – गद्दारी नहीं करने का भी आश्वासन दीजिए। वहां मौजूद कुछ मुस्लिम नेताओं ने उस समय तो कसम खा ली और जमकर तालियां भी बजाईं। हालांकि वीडियो वायरल होने के बाद कुछ मुस्लिमजनों ने इस पर आपत्ति जताई है।

भाजपा ने लगाया तुष्टिकरण के आरोप का पलटदांव

वीडियो वायरल होने के बाद भाजपा ने इसे तुष्टीकरण की राजनीति बताया है। भाजपा पदाकारियों के मुताबिक मध्यप्रदेश की जनता कांग्रेस को पहले ही नकार चुकी है। अब जिस तरह कांग्रेस के शहर अध्यक्ष कुरआन की शपथ दिला रहे हैं, उससे साफ जाहिर हो रहा है कि कांग्रेस को अब मुस्लिम मतदाताओं पर भी विश्वास नहीं रहा है। कुरआन की कसम खिलाना मुस्लिम समाज को अविश्वसनीय मान उसका अपमान करना है।भाजपा का आरोप है कि कांग्रेस हमेशा से समाज को बांटने का काम करती आई है, और कुरआन की शपथ दिलाने से पार्टी का असली चेहरा उजागर हो गया है। इंदौर के शहर काज़ी सैय्यद इशरत अली ने भी कांग्रेस को चेतावनी दी है कि मजहब को सियासत से दूर रखे।

कांग्रेस के इंदौर शहर अध्यक्ष बाकलीवाल ने इसे पार्टी को बदनाम करने की साजिश कहते हुए दावा किया कि वीडियो को काट-छांटकर पेश किया जा रहा है। इस वीडियो के बाद बयानबाजी का सिलसिला जारी है। देखिए, कांग्रेसियों का कुरआन शपथ ग्रहण…..

AddThis Website Tools
gudakesh.tomar@gmail.com

Recent Posts

India’s WPI turns negative in June at -0.13% on food,fuel drop

Ira Singh Khabar Khabaron Ki,14 July'25 India’s wholesale price inflation (WPI) turned negative in June…

11 hours ago

Kuno National Park sees 19% rise in tourist visits

Ira Singh Khabar Khabaron Ki,14 July'25 Madhya Pradesh’s Kuno National Park (KNP), India’s first home…

11 hours ago

Kuno’s cheetahs get monsoon care amid parasite threats

Ira Singh Khabar Khabaron Ki,14 July'25 As monsoon showers swept into Madhya Pradesh’s Kuno National…

11 hours ago

Responsible lending essential for NBFC’s,says FM Sitharaman

Ira Singh Khabar Khabaron Ki,10 July'25 Union Finance Minister Nirmala Sitharaman on Wednesday urged non-banking financial…

5 days ago

Rishi Sunak rejoins Goldman Sachs as adviser post politics

Ira Singh Khabar Khabron Ki,9 July'25 Former British Prime Minister Rishi Sunak has returned to…

5 days ago

Trump impossible 25% tariffs on Japan,South Korea,12 others

Ira Singh Khabar Khabaron Ki,08 July'25 U.S. President Donald Trump has announced sweeping new tariffs,…

6 days ago