इंदौर में ड्रग्स का जाल: आदी बनाकर देह व्यापार में धकेली जा रही लड़कियां

इंदौर, 24 जनवरी। ड्रग्स वाली आंटी उर्फ प्रीति जैन के जाल का पर्दाफाश होने के बाद से मध्यप्रदेश के इंदौर में सफेद नशे के काले कारोबार के नित नए ख़ुलासे सुर्खियां बने हुए हैं। मध्यप्रदेश की नशे की राजधानी बन चुके इस शहर में नशा हाई-प्रोफाइल सोसायटीज की ऐयाशियों तक ही सीमित नहीं रहा है, बल्कि यहां अब गरीब लड़कियों को सुहाने सपने दिखा कर नशे की आदी बनाने, और फिर उनकी मजबूरी का फायदा उठाकर शारीरिक शोषण करने व देह व्यापार में धकेल देने तक नशा अपनी पैठ बना चुका है। शहर में 21 जनवरी को एक 15 साल की लड़की की कहानी उजागर होने से इस तरह के हालात उजागर हुए हैं। सुनहरे सपने दिखा कर बनाया नशे का आदी, फिर शुरू चला लगातार गैंगरेप का सिलसिला….

इंदौर में पंद्रह साल की नाबालिग को नशे का आदी बनाकर लगातार गैंगरेप का शिकार बनाने का मामला उजागर हुआ तो पुलिस जांच में चौंकाने वाली बात सामने आई कि रईसजादों का नशीला सिंडिकेट कैसे शहर की गरीब लड़कियों को नशे का आदी बना कर उनके सुधबुध खो बैठने का फायदा उठा अपनी हवस मिटाते हैं, इसके बाद देह व्यापार में भी धकेल देते हैं।

इस मामले को उजागर करने में पुलिस के काम आई कक्षा 6 की 15 वर्षीय विद्यार्थी माता-पिता और बहन के साथ रहती है। आम गरीब परिवार की तरह वह भी अभावों की जिंदगी जी रही थी। आम सुख-सुविधाएं भी उसकी आंखों को चुंधियाती थीं। इसी मनोभावना के साथ कच्ची उम्र की बच्ची को 14 नवंबर 2020 को घर के पीछे मैदान में अमन व गजनी कुछ और दोस्तों के साथ नशा कर रहे थे, पास ही महंगी बाइक खड़ी थी उसे देखने बच्ची पास चली गई। युवक नशे के साथ ही महंगे स्मार्टफोन पर गेम खेल रहे थे। वच्ची को घूरते देख युवकों ने उसे गेम खेलने का मौका दिया। युवकों ने समझ लिया कि लड़की गरीब है और उनकी बाइक व गैजेट्स से प्रभावित हो चुकी है। वह उसे बाइक पर घुमाने का लालच बिंदु आंटी के घर ले गए।

बिंदु आंटी के घर और भी रईसजादे नशे की गिरफ्त में धुएं के छल्ले उड़ा रहे थे। उत्सुकतावश लड़की ने भी उसे मिले नशे के ऑफर का लुत्फ ले लिया। बेचारी नासमझ, पहले नशे में सुध-बुध खो बैठी। उसकी हालत का फायदा उठा गजनी और उसके दो साथियों ने बिंदु आंटी के घर में ही रेप किया। होश में आने पर गजनी ने लड़की को थोड़ा और ब्राउन शुगर दिया नशे में धुत लड़की को बाइक पर कुछ देर घुमाने के बाद युवकों  ने उसे घर छोड़ दिया। नशे के कल्पानालोक की सैर ने लड़की को भरोसा दिला दिया कि गजनी और उसके साथी अच्छे दोस्त हैं। कुछ दिनों बाद गजनी लड़की से मंदिर पर मिला और उसे लसूड़िया इलाके के एक होटल में ले गया। यहां उसने लड़की से फिर शारीरिक संबंध बनाए। कुछ दिनों बाद काम से जल्दी पिता को लड़की की छोटी बहन से पता चला कि वह इन दोनों दिन भर गायब रहकर देर शाम घर लौटती है।

निगरानी पर गजनी के साथ दिखी बेटी, पिता ने घर से निकलना किया बंद

लड़की के पिता ने उस पर निगरानी शुरू की तो एक दिन उसे गजनी की बाइक पर घूमती नजर आई तो उसका घर से निकलना बंद कर दिया। अब तक लड़की  ड्रग्स एडिक्ट हो चुकी थी, नशा नहीं मिला तो मानसिक रूप से वह असंतुलित रहने लगी और उसी हालत में एक दिन मौका मिलते ही वह घर से भाग गई और गजनी पास पहुंच गई। लड़की का पिता अकस्मात वहां पुहंच गया, उसे देख गजनी भाग गया। पिता बेटी को ब्राउन शुगर के गहरे नशे में घर ले गया। बेटी की हालत देख पिता निराश हो उठे किसी की सलाह पर वह बेटी को लेकर भोपाल चाइल्ड लाइन पहुंचे। यहां बताया गया कि पहले संबंधित थाने में रिपोर्ट दर्ज कराएं उसके बाद ही चाइल्टलाइन मदद कर सकेगी। इंदौर आने के बाद दूसरे दिन 27 दिसंबर को सुबह पुलिस थाने जाने का फैसला कि, लेकिन लड़की अल-सुबह ही घर से भाग गई। वह एक जनवरी को वापस लौट आई तो पिता उसे साथ लेकर सीधे विजयनगर थाने पहुंचे। पुलिस में शिकायत दर्ज कराने के बाद पुलिस की मदद से लड़की को नशा मुक्ति केंद्र में भर्ती कराया गया, चाइल्ड लाइन ने लगातार लड़की की काउंसिलिंग की गई, उसकी हालत कुछ ठीक हुई तो उसने आरोपियों के नाम बताते हुए पूरी कहानी पुलिस को सुनाई। पुलिस ने चार नामजद आरोपियों समेत अन्य के विरुद्ध मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

ड्रग्स वाली प्रीति आंटी के बाद अब खुलीं बिंदु आंटी की करतूतें

इंदौर में नशे की आदी बना गैंगरेप की शिकार हुई 15 साल की किशोरी ने पुलिस को बताया कि गजनी और उसके साथी जबरन ड्रग और शराब पिलाकर गरीब लड़कियों काशारीरिक शोषण बिंदु नाम की महिला के घर करते हैं। ड्रग्स के शौकीनों में वह बिंदु आंटी के नाम से मशहूर है, और एमडीएमए, ब्राउन शुगर व कोकीन सप्लाई करती है। वह मासूम लड़कियों को ड्रग्स के अलावा देह व्यापार के दलदल में भी धकेल रही है। विजय नगर पुलिस के अनुसार पीड़िता की शिकायत व नामदेही पर गजनी ठाकुर, अमन वर्मा, बिंदु आंटी और अन्य के खिलाफ अपहरण, सामूहिक दुष्कर्म और पॉक्सो अधिनियम की धाराओं में केस दर्ज किया गया है। पीड़िता ने बताया कि गिरफ्तार हुए युवक उज्जैन से ड्रग खरीदकर नशे के आदी बनाए गए बच्चों को बेचते हैं, बिंदु भी उनके गिरोह में शामिल है।

gudakesh.tomar@gmail.com

Recent Posts

इजरायल ने बताया अब आगे कैसे लड़ा जाएगा युद्ध

तेल अवीव। पेजर ब्लास्ट के एक दिन बाद ही बुधवार को वॉकी-टॉकी फट गए। इस…

31 mins ago

जब तक फिलिस्तीनी राज्य नहीं बनेगा, इजरायल से कोई राजनयिक संबंध नहीं:प्रिंस

रियाद। सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस और पीएम मोहम्मद बिन सलमान अल ने कहा कि…

36 mins ago

अमेरिका जाने के लिए जान खतरे में डाल रहे भारतीय

वॉशिंगटन। भारतीय नागरिक अब उत्तरी बॉर्डर का रुख कर रहे हैं, जहां वे अमेरिका में…

42 mins ago

अफ्रीका में अकाल से हालात बिगड़े, नदी और तालाब सूखे, जमीन में पड़ गईं दरारें

लुसाका। पिछले कुछ समय से अफ्रीका के अनेक देश सूखा और अकाल की स्थिति से…

45 mins ago

तिरुपति मंदिर के लड्डुओं में जानवरों की चर्बी का हुआ इस्तेमाल: सीएम नायडू

-रेड्डी की पार्टी ने आरोपों को किया खारिज, बयान को बताया दुर्भावनापूर्ण हैदराबाद। आंध्र प्रदेश…

48 mins ago

मालगाड़ी पटरी से उतरी तो तहस-नहस हो गया रेलवे ट्रेक, 42 ट्रेनों के बदलना पड़े रास्ते

आगरा। आगरा-दिल्ली रेलमार्ग से गुजरने वाली 42 ट्रेनों का रास्ता बदला गया है। वजह ये…

52 mins ago