लव-जिहाद के लिए मैकेनिक ‘असद’ बन गया मैकेनिकल इंजीनियर ‘आशु’, नमाज पढ़ते देखा तब GF समझ सकी असलियत

भोपाल, 21 जनवरी। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में एक बीटेक की विद्यार्थी को लव-जिहाद के जाल में फंसाने के लिए बाइक मैकेनिक असद खुद को मैकेनिकल इंजीनियर बता आशु बन गया। गर्लफ्रेंड जाल में फंस भी गई, आशु ने उसे मजबूर कर दुष्कर्म का शिकार बना लिया। बाद में हकीकत सामने आई कि  आशु दरअसल असद है और एक मामूली बाइक मैकेनिक है। पुलिस ने असद को छेड़छाड़, दुष्कर्म और मध्यप्रदेश धार्मिक स्वातंत्र्य कानून-2020 के उल्लंघन के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है।  

हिंदू बनकर बिछाया जाल, दुष्कर्म का शिकार बनाया, शादी के लिए मुस्लिम बनाने की मारपीट….  

दुष्कर्म का शिकार हुई युवती ने हकीकत खुलने के बावजूद मजबूरी में असद से कहा कि वह हिंदू बन कर उससे शादी करले। जबाव में असद ने कहा कि उसने जाल में इसीलिए फंसाया था कि युवती को मुस्लिम बना सके, युवती ने इससे इनकार किया तो असद मारपीट पर उतारू हो गया। यही नहीं, असद ने छात्रा को बदनाम करने के लिए उसके फोटो अपने स्टेटस पर अपलोड करते हुए उसके बारे में अपशब्द लिखे।अंततः युवती ने पुलिस को आपबीती सुनाकर असद के विरुद्ध FIR दर्ज करा दी। असद के विरुद्ध ज्यादती, छेड़छाड़, मारपीट, गाली गलौज और मध्यप्रदेश धार्मिक स्वतंत्र्य कानून 2020 के अपराध दर्ज किया गया है। आरोपी के मोबाइल में कुछ और लड़कियों के भी निजी फोटो मिले हैं।

पूरी साजिश के साथ बनाया लव-जिहाद का शिकार

मूलतःबालाघाट की रहने वाली 23 वर्षीय भोपाल से बी.टेक कर रही है, और अशोका गार्डन में इलाके में किराए से रहती है। उसकी पहचान 30 वर्षीय आशु से 2019 में हुई थी। पीड़िता से पहचान बढ़ाने के लिए आशु नाम से आरोपी ने कई दिनों तक उसका पीछा किया, और खुद को मैकेनिकल इंजीनियार बताया। महीने भर के मेलजेल के बाद उसने 12 दिसंबर को पीडिता से शादी करने का प्रस्ताव रखा और इसी झांसे में अपने कमरे पर बुला लिया। कमरे पर पीड़िता को जबरदस्ती दुष्कर्म का शिकार भी बना डाला। उसने छिपे कैमरों से पीड़िता का वीडियो भी बना लिया। इसी वीडियो से ब्लैक-मेल करते हुए उसने लगातार पीड़िता से संबंध बनाए।

नमाज पढ़ते देखलिया तो बताया वस असद है आशु नहीं

पीडिता ने बताया कि 19 मार्च 2020 को आशु का जन्मदिन था। वह उसे लेकर रायसेन गया था। इसी दौरान वह अचानक गायब हो गया। पीड़िता उसे तलाशते हुए एक दरगाह तक जा पहुंची, तो वहां आशु नमाज पढ़ते दिखा, पूछने पर आशु ने बताया कि वह आशु नहीं असद है। यह सुनते ही छात्रा वहां से दुखी होकर अपने कमरे पर आ गई। असलियत खुलने के बाद असद उसके पीछे पड़ गया और धर्म परिवर्तन के लिए दबाव बनाने लगा। कई बार उससे सरेराह मारपीट भी की, लेकिन पीड़िता खामोश रही। इस दौरान पीड़िता को यह भी पता चल गया कि असद मैकेनिकल इंजीनियर नहीं बल्कि बाइक मैकेनिक है। पीड़िता ने बताया कि वह माता-पिता और समाज में बदनामी के डर के कारण खामोश रही, लेकिन असद ने सोशल मीडिया पर उसके निजी फोटो पर भद्दे कमेंट्स और अपशब्दों का उपयोग कर उसे बदनाम करने का प्रयास किया। हताशा में पीड़िता ने पढ़ाई भी छोड़ने का भी मन बना लिया था, लेकिन अचानक उसके अंदर आरोपी को सजा दिलानी की इच्छा बलवती हो गई, और उसने पुलिस को शिकायत कर दी।

असद के मोबाइल में दूसरी कई युवतियों की अंतरंग तस्वीरें, वह भी हो सकती हैं लव-जिहाद के शिकंजे में पीड़िता की शिकायत के बाद भोपाल से बागने के प्रयास में रेलवे-स्टेशन से गुरुवार को असद को गिरफ्तार कर लिया गया। ASP राजेश सिंह भदौरिया ने बताया कि आरोपी के मोबाइल फोन को ब्लॉक कर दिया गया है, जिससे उसने पीड़िता के फोटो और अश्लील कमेंट अपने स्टेटस पर अपलोड किए थे। इतना ही नहीं उसके फोन से कुछ और लड़कियों के निजी फोटो मिले हैं। इससे आशंका बढ़ गई है कि असद कुछ और लड़कियों के संपर्क में था। हालांकि वह कौन हैं, अभी इसकी जांच की जा रही है।

gudakesh.tomar@gmail.com

Recent Posts

हाइब्रिड युद्ध और जीपीएस स्पूफिंग: भारत के लिए रणनीतिक चुनौतियां

आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ता भारत जीपीएस स्पूफिंग और सैटेलाइट इमेजरी जैसे खतरे भारत के लिए…

1 day ago

GENIUS Act, U.S. Economic Revival, and India‑West Tensions Take Center Stage

Ira Singh Khabar Khabaron Ki,27 July'25 The United States has taken a decisive step to…

5 days ago

India’s forex reserves decline by $1.18Bn to$695.49

Ira Singh Khabar Khabaron Ki,26 July'25 India’s foreign exchange reserves fell by $1.183 billion to…

6 days ago

CoinDCX loses $44.2 million in hack,user funds unaffected

Ira Singh Khabar Khabaron Ki,21 July'25 Indian cryptocurrency exchange CoinDCX has reported a security breach…

2 weeks ago

CM Dr Yadav:Mercabarna’s integrated Agri-Model a game changer

Ira Singh khabar Khabaron Ki,20 July'25 Madhya Pradesh Chief Minister Dr. Mohan Yadav has identified…

2 weeks ago

CM Mohan Yadav invities Spanish businesses to invest in MP

Ira Singh Khabar Khabaron Ki,17 July'25 MP Chief Minister Dr. Mohan Yadav, during his visit…

2 weeks ago