स्मृति शेषः पुलिस थर्राती थी जिन बीहड़ के बागियों से, सुब्बाराव ने कराया था उनका महासमर्पण, नहीं रहे ‘चंबल के गांधी’

सेलम नंजुद्दया सुब्बाराव का उनका जन्म कर्नाटक के बेंगलुरु में सात फरवरी 1929 को हुआ था। चंबल घाटी में उन्होंने खूंखार माधो सिंह, मोहर सिंह और मलखान सिंह समेत 672 डकैतों का महसमर्पण कराकर मुख्य धारा में शामिल कराया था। जौरा में उन्होंने पहला महात्मा गांधी सेवा आश्रम स्थापित किया था। आज देश-विदेश में 20 जगहों पर गांधी आश्रम संचालित हैं।

Did you find the information you were looking for on this page?

0 / 400